: भाटिया बयड़ी में उप चुनाव में सरपंच पद के लिए देमाबाई 499 मतों से विजय,18 मिलेगा जीत का प्रमाण-पत्र
Admin
Sun, Sep 15, 2024
सरदारपुर। जनपद पंचायत सरदारपुर की ग्राम पंचायत भाटिया बयड़ी में उप चुनाव में सरपंच पद के लिए देमाबाई 499 मतों से विजय हुई। विजय प्रत्याशी को 18 सितंबर को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
ग्राम पंचायत भाटिया बयडी में सरपंच का पद रिक्त होने से उप चुनाव के लिए ग्राम भाटिया बयडी एवं अम्बेडी में एक-एक मतदान केंद्र बनाए गए थे जहां बुधवार को 1436 मतदाताओं में से 879 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग कर सरपंच के भाग्य का फैसला इवीएम में बंद कर दिया था। 15 सितंबर को जनपद पंचायत सरदारपुर पर सुबह 8 बजे से मतो की गणना निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुई। देमाबाई को 684 वोट मिले वहीं कर्माबाई को 185 वोट मिले। देमाबाई 499 वोटों से विजय होकर सरपंच बनी। दस वोट नोटा को भी मिले। गणना के दौरान रिजर्व सहित तीन गणना टीम एवं दो मास्टर ट्रेनर तैनात थे। खंड पंचायत अधिकारी अंसार पठान, हिमांशु नागौरिया, अजय तोमर, एमएल लोदी, श्याम अमलियार, जितेन्द्र कुमार शर्मा, दिनेश हामड, राजकुमार चौहान आदि अधिकारीयों का सहयोग रहा।
निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार मुकेश बामनिया ने बताया कि ग्राम पंचायत भाटिया बयडी में सरपंच पद के उप चुनाव में देमाबाई को 684 एवं कर्माबाई को 185 मत मिले। दस मत नोटा को भी मिले। देमाबाई 499 मतों विजय हुई है। 18 सितंबर को प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन