ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

सीबीएमओ डाॅ मोहरानी की पहल अच्छे कार्य करने वाले को कर रहे पुरस्कृत : सिविल अस्पताल की ओपीडी मे बड रही मरीजों की भीड ,डाॅ जोशी व डॉ पाटीदार ने डाॅ जैन की कमी को किया पुरा  

Bakhtavar Express

Thu, Jun 26, 2025



आरिफ शेख
सरदारपुर। सिविल अस्पताल सरदारपुर मे स्वास्थ सेवाये एसडीएम के औचक निरीक्षण के बाद व्यवस्थित होने लगी है। वैसे पहले भी कई चिकित्सक तो नियमित रूप से ओपीडी समय मे ओपीडी मे बैठकर उपचार करते हुये मिल जाते थे। लेकिन जो चिकित्सक ओपीडी समय के दौरान कम समय ही दिखते थे वे भी अब नियमित रूप से ओपीडी समय मे ओपीडी मे मिल रहे है। वैसे पहले कई बार तत्कालीन एसडीएम ने समय-समय पर औचक निरीक्षण भी किया लेकिन जो कार्यवाही इस बार एसडीएम आशा परमार ने की वैसे कार्यवाही अब तक नही हो पाई थी। सीबीएमओ का चार्ज भी युवा एमडी डाॅ अरूण मोहरानी को मिलने के बाद अस्पताल मे व्यवस्था भी चाक चौबंद नजर आने लगी है।
डाॅ अरूण मोहरानी एमडी है वही सीबीएमओ को चार्ज भी वर्तमान मे उनके पास ही है। इस युवा चिकित्सक ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी को संभाला है। ओपीडी समय मे जहा मरीजों का उपचार कर रहे है तो ओपीडी समय के बाद मैदानी भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुगम बना की दिशा मे कारगार काम कर रहे है।  

डाॅ नितीन जोशी व डाॅ अनिल पाटीदार ने डाॅ जैन की कमी को किया पुरा:-
करीब 3 दशक तक सिविल अस्पताल मे सेवा देने वाले डाॅ एमएल जैन के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद ऐसा लगने लगा था की अस्पताल की ओपीडी मे डा. जैन के समय जैसी भीड़ नही रहेगी। लेकिन वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ नितीन जोशी,शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ अनिल पाटीदार,डाॅ दीपक सोलंकी,डाॅ सचिन द्विवेदी जैसे चिकित्सकों ने बखूबी व्यवस्थाओ को संभाल लिया है। वर्तमान समय मे अस्पताल मे प्रतिदिन की ओपीडी 250 से अधिक हो रही है। डाॅ नितीन जोशी ने बताया की वर्तमान समय मे ओपीडी मे प्रतिदिन 150 से अधिक मरीज आ रहे है कई बार तो ओपीडी का आंकड़ा 200 को पार कर रहा है। अधिकांश मरीज सर्दी,खांसी जुकाम,पेट दर्द ओर वायरल फीवर के आ रहे है। डाॅ नितीन जोशी ने बताया की मौसम के परिवर्तन के दौरान सावधानिया रखना चाहिये पानी साफ पीना चाहिए ताकि हम इस प्रकार की मौसमी बिमारी से बच सके।
वही शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ अनिल पाटीदार भी एनबीएसयू और एनआरसी मे नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे है। डाॅ अनिल पाटीदार ओपीडी मे प्रतिदिन 40 से 50 मरीजो का उपचार कर रहे है। जिनमे नवजात  से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चे शामिल है। डाॅ पाटीदार ने बताया की अभी सर्दी खांसी एंव उल्टी दस्त के मरीज अधिक आ रहे है। बच्चे के अभिभावक को समझाइश दे रहे है की पानी उबालकर उसे ठंडे करके ही बच्चो को पिलाये ताकी उल्टी-दस्त जैसी कई बीमारियों से बचा जा सकता है।  
सिविल अस्पताल मे वैसे स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी लंबे समय से खल रही है लेकिन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ शीला मुजाल्दा एवं डाॅ आयुशी मित्तल जैसी महिला चिकित्सकों ने स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी को महसूस नही होने दिया है। दोनो नियमित रूप से ओपीडी मे महिला मरीजों का उपचार कर रही है।


नवागत सीबीएमओ ने किया व्यवस्था मे सुधार -
 युवा एमडी डाॅ अरूण मोहरानी के सीबीएमओ का पदभार ग्रहण करने के बाद अस्पताल की व्यवस्था मे काफी हद तक सुधार हुआ है। एलटीटी कैम्प मे अच्छी व्यवस्था को देखकर बुधवार को भ्रमण पर आये सीएमएचओ ने भी व्यवस्था मे सुधार की तारीफ की। डाॅ अरूण मोहरानी ने बताया की सिविल अस्पताल से लेकर अंचल के उप स्वास्थ्य  केंद्रों पर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा मिले इस दिशा मे प्रयास किये जा रहे है। सप्ताह मे दो से तीन दिन मैदानी भ्रमण कर रहा हु जो कमी दिखाई दे रही है उसे सुधार के निर्देश दिये गये है। वही जो समस्या आ रही है उसके समाधान के लिये वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत कराया जा रहा ।
सीबीएमओ डाॅ अरूण मोहरानी ने बताया की पहले से व्यवस्था चाक चौबंद होने साथ प्रतिदिन चिकीत्सक और कर्मचारी नियमित अपनी सेवा दे रहे है। यही नही मैदान अमले का हौसला अफजाई भी किया जा रहा है। जिसमे अच्छे कार्य करने वाले मैदानी कर्मचारीयो को बैठक मे  नगद राशी देकर पुरस्कृत किया जा रहा  ताकी दुसरे कर्मचारी भी प्रेरणा लेकर बेहतर कार्य करे।


विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें