ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: सभ्य समाज वही जो समय के साथ चले,सामाजिक कुप्रथा समाज का अभिशाप है-,चिकलाना,शोक निवारण कार्यक्रम मे समाज सुधार को लेकर हुआ विचार मंथन

Admin

Sat, Jun 22, 2024

बरमंडल। सभ्य समाज वही जो समय के साथ चले,आदर्श परिवार भी वही जो समय के साथ सोच बदले। सामाजिक कुप्रथा समाज का अभिशाप है। उक्त उद्गार समीपस्थ ग्राम बरखेडा मे लाखनसिंह जीतेन्द्र सिंह राठोर परिवार के यहां शोक निवारण कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता नारायणसिंह चिकलाना ने उपस्थित समाज जनो को संबोधित करते हुए कहे। श्री चिकलाना ने कहा की आज समाज के विभिन्न समारोहों मे अनावश्यक खर्च की आडम्बर व दिखावे की होड लग रही है ये परिवार को गर्त में ले जा रही है दहेज टिका मांस मदिरा समाज के लिए जिंदा जहर है ये बंद होना चाहिए। दहेज वह जो मांगा जाता है दान वह जो दिया जाता है बेटी ही दहेज है इसे स्वीकारे।
आपने उपस्थित समाज जनों से कहा की समाज में परिवर्तन आता नही लाना पडता है सकारात्मक सोच से ही समाज में बदलाव आता है । इस अवसर पर नारायण सिंह देवीसिंह भगवान सिंह हरेसिंह शंकर सिंह कमलसिंह बाबुलाल चोधरी खेमचंद पटेल फूलचंद चौधरी हितेश मारू सहित बडी संख्या मे समाज जन उपस्थित थें ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें