विशेष स्वच्छता अभियान : नगर परिषद ने सिविल अस्पताल मे मच्छरो की रोकथाम के लिये दवाई का करवाया छिडकाव
Bakhtavar Express
Mon, Jun 30, 2025
सरदारपुर। बारिश का मौसम आरंभ होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ गया है। जिससे मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। सिविल अस्पताल सरदारपुर मे सोमवार को नगर परिषद सरदारपुर के द्वारा मच्छरों की रोकथाम के लिये विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सीबीएमओ डाॅ अरूण मोहरानी,नगर परिषद सीएमओ यशवंत शुक्ला नगर परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी अर्पित ग्रेवाल एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि परवेज लोदी के मार्गदर्शन मे डीडीटी पाउडर का छिड़काव पुरे अस्पताल परिसर मे कराया गया । नगर परिषद के दरोगा अरुण गोखले,धीरज एवं नगर परिषद के कर्मचारीयो का विशेष सहयोग रहा।
सीबीएमओ डाॅ अरूण मोहरानी ने बताया की बारिश मे मच्छरों का प्रकोप बढ जाता है। जिसके चलते मलेरिया,डेंगु सहित कई बीमारियों के बढ़ने का अंदेशा रहता है। डाॅ मोहरानी ने बताया की अपने घरों के आसपास कहीं पर भी बारिश का पानी एकत्रित नही होने दे तथा सफाई का विशेष ध्यान रखें । जिससे बीमारियों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन