ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: अमझेरा में छाया भगोरिया का उल्लास,100 मांदल पहुँचे मेले में

Admin

Fri, Mar 22, 2024


अमझेरा @अभिजीत पंडित। शुक्रवार को नगर मे सप्ताहिक बाजार मे भगोरिया का रंग जमा। पुलिस थाने के पीछे मैदान मे गोल चक्कर घूमकर हर वर्ग बच्चे, महिला, युवतियां युवक, बुजुर्ग मांदल की थाप, थाली की झंकार पर आदिवासी वर्ग मस्ती मे झूमते हुए नृत्य करते रहे। दोपहर बाद से गंधवानी, सरदारपुर तहसील के विभिन्न ग्रामो फलियों से मांदल दलों का आना प्रारम्भ हुआ। बुजुर्ग अपने परम्परिक परिधान मे नजर आये वही युवतियां व युवक जिन्स पहने नजर आये। मैदान मे हि बच्चों के लिए झूले चकरी खिलोने की दुकान लगी थी गर्मी ने अपने तेवर तेज किये जिससे आइसक्रीम, गन्ने का रस की दुकानों पर भिड़ देखी गई।

मनावर चौराहे से लेकर पुलिस थाने के मैदान तक मार्ग के दोनो ओर बड़ी संख्या मे दुकाने लगी थी। ग्राम पंचायत द्वारा मांदल दलों का सम्मान भी किया गया। भगोरिया मे सांसद प्रत्याशी सावित्री ठाकुर भी शामिल हुई। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार बारिया स्टॉफ के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाले थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें