ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: केदारनाथ  यात्रा पर लैंडस्लाइड के दोरान मलबे मे दबने से भाई और दो बहनों की मौत,जीजा गंभीर घायल,25 अगस्त को गये थे 20 दिन की केदारनाथ यात्रा पर

Admin

Tue, Sep 10, 2024

राजोद। विधि का विधान है कब मौत आ जाये कुछ कहा नही जा सकता है। मंदिर मे ईश्वर के समक्ष तीर्थ यात्रा पर गये यात्री अपने परिवार की सुख समृद्धि और लंबी आयु की प्रार्थना कर रहे थे उन्हे क्या पता था की कुछ देर बाद उनकी मौत हो जायेगी । केदारनाथ यात्रा पर गये राजोद के समीप निपावली एंव झिझोटा के तीन तीर्थयात्रियों की लैंडस्लाइड के दौरान मलबे मे दबने से मौत हो गई जबकि एक यात्री घायल हो गया। हादसा सोमवार शाम को केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग- गौरीकुंड के बीच हुआ। जिस वक्त हादसा हुआ यात्री मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। तभी पहाड़ से मलबा गिरा और उसकी चपेट मे ये लोग आ गये।


जानकारी के अनुसार 25 अगस्त को क्षैत्र से 20 दिन की केदारनाथ यात्रा  पर झिंझोटो के गोपाल पिता बगदीराम अपनी पत्नि दो बहनों एंव जीजा के साथ तीर्थ यात्रा पर गये थे। कुछ दिन बाद यात्रा पुर्ण कर उन्हे घर लौटना था तभी यह हादसा हो गया। जिसमे गोपाल पिता बगदीराम उम्र 52 वर्ष निवासी झिझोटा,समन बाई पति सालीग्राम उम्र 50 वर्ष निवासी झिझोटा व दुर्गाबाई पति छगनलाल उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम निपावली की मलबे मे दबने से मौत हो गई। वही छगनलाल पिता बगदीराम कांकर निवासी निपावली  गंभीर घायल है जिनका अस्पताल मे उपचार जारी है। गोपाल दुर्गाबाई और सुमनबाई  तीनो सगे भाई बहन है वही घायल छगनलाल गोपाल का जीजा है। घटना के दो तीन दिन पहले ही गोपाल ने तीर्थ यात्रा के दौरान मंदिर दर्शन करने जाते समय अपनी बहन और पत्नी के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया के माध्यम से घर पर परिजनों को भेजा था। 

जानकारी के अनुसार मंदिर से दर्शन कर तीर्थ यात्री 12-12 के समुह मे अपने पडाव की और लौट रहे थे। कुछ यात्री पडाव की और आ चुके थे वही गोपाल अपनी पत्नि जसोदाबाई का हाथ पकड कर आगे बढ रहा था। इस दौरान भुस्खलन के दौरान पहाड टुट कर हाथ पर गिर गया मलबे मे दबने से गोपाल की मोत हो गई वही पत्नि जशोदाबाई का हाथ पत्थर गिरने से टुट गया। और वह एक तरफ गिर गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें