ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: आदिवासी लोक संस्कृति के पर्व भगोरिया का हुआ आगाज,एक सप्ताह तक अंचल मे जमा रहेगा भगोरिया का रंग,गुमानपुरा मे भराया पहला भगोरिया , मांदल की थाप पर जमकर थिरके आदिवासी युवक-युवतियां, 25 मांदल दल हुए शामिल

Admin

Mon, Mar 18, 2024


रिंगनोद। सरदारपुर क्षेत्र में आदिवासी परंपरा के सांस्कृतिक पर्व भगोरिया की शुरुआत सोमवार को ग्राम गुमानपुरा से हुआ। गुमानपुरा के भगोरिया में आदिवासी परंपरा की अलग ही झलक दिखाई दी। पारंपरिक परिधान में भगोरिया में शामिल हुए युवक-युवतियां अपने-अपने दल के बीच सेल्फी लेते हुए नजर आए।


सुबह से ही आसपास के सैकड़ों गांवों से आदिवासी समाजजन अपनी पारंपरिक परिधान में भगोरिया में शामिल होने के लिए गुमानपुरा पहुंचे। भगोरिया में झूले-चकरी के अलावा ठंडाई, मिठाई तथा श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर भीड़ रही। लोगों ने दिनभर भगोरिया में जमकर खरीदी की। वही क्षेत्र भर से करीब 25 मांदल दल भगोरिया में शामिल हुए। इस दौरान मांदल की थाप पर आदिवासी युवक-युवतियों ने जमकर नृत्य किया। दोपहर बाद मांदल दलों ने गांव में भ्रमण किया।

इस दौरान ग्राम पंचायत भवन पर सरपंच प्रतिनिधि पूनमचंद वास्केल, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, जनपद पंचायत सदस्य कलमसिंह मावी सहित अन्य भाजपा नेताओं द्वारा मांदल दलों का साफा बांधकर सम्मान किया। वहीं जनजाति विकास मंच के विभाग संयोजक अरविंद डावर, जिला पूर्णकालिक रामप्रकाश मछार, जिला प्रचार प्रमुख दिलीप मछार, दिनेश भूरिया सहित अन्य द्वारा मांदल दलो का भगवा दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। भगोरिया में सुरक्षा की दृष्टि से रिंगनोद पुलिस चैकी के अलावा अन्य थानों का बल भी तैनात रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें