ब्रेकिंग

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

​सिर्फ बातों से नहीं, एकजुटता से संवरेगा मंसूरी समाज- जाहिद मंसूरी

सूचना

: <strong>जिले में विकास यात्राओं में हितग्राहियों को किया जा रहा है लाभान्वित</strong>

Admin

Wed, Feb 22, 2023


लगभग 1463.23 लाख रूपए के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण, शिलान्यास, भूमिपूजन


धार। प्रदेश के मुख्यमंत्री के मिशन को सार्थक कर रही विकास यात्राओ का सिलसिला लगातार जारी है। विकास यात्रा के दौरान जिले में हितग्राहियों लाभांवित किया जा रहा हैं। बुधवार को प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत लोहारीबुजुर्ग के ग्राम माचकदा में कन्या पुजन पश्चात कलश यात्रा निकाली गई एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न योजनाओ में पात्र हितग्राहीयो को हितलाभ के स्वीकृर्ति पत्र वितरण किये गये। साथ ही चाठिया टंकी निर्माण मुक्तिधाम लागत 2.00 लाख रुपए, पाइअप पुलिया निर्माण लोहारी लागत 1.72 लाख रुपए, सी.सी. रोड लागत 10.00 लाख रुपए, सामुदायिक भवन बडोदिया लागत 10.00 लाख रुपए का भूमि पूजन एंव विधुत ट्रांसफार्मर लागत 6.26 लाख रुपए, प्रधानमंत्री आवास 12 हितग्राहियों का 16.56 लाख रुपए का लोकापर्ण किया गया। इसके बाद ग्राम पंचायत खैरोद स्वयं सहायता की महिला सदस्यो द्वारा समूह को मिलने वाले ऋण एंव ऋण के उपयोग पर हुई समृद्धि पर मंत्री जी के समक्ष विस्तार से प्रकाश डाला जाकर योजना को सराहनीय बताया गया। यहां हितग्राहीयो का विभिन्न योजनाओं में हितलाभ स्वीकृर्ति पत्र वितरण किये गये। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर निः शुल्क उपचार किया गया। खैरोद में पानी की टाकी पाईप लाईन लागत 1 करोड़ 50 लाख रुपए, आगनवाडी भवन खैराद क. 2 लागत 9.00 लाख रुपए, आगनवाडी भवन अंतराय लागत 9.00 लाख रुपए, आगनवाडी भवन मुसावदा लागत 9.00 लाख रुपए का लोकार्पण, कचरा वाहन लागत 2.50 लाख रुपए एंव प्रधानमंत्री सडक लागत 42.00 लाख रुपए लोकार्पण, नाली निर्माण लागत 5.25 लाख रुपए, नाली निर्माण द्वितिय लागत 5.25 लाख रुपए, सामुदायिक स्वच्छता परिसर लागत 3.65 लाख रुपए का भूनि भूजन किया गया। तीसगांव में विधुत ट्रांसफार्मर लागत 8.08 लाख रुपए, पुलिया निर्माण हनुमान मंदिर लागत 15.00 लाख रुपए, तलाई निर्माण लागत 2.92 लाख रुपए, सी.सी. रोड लागत 04.11 लाख रुपए का लोकापर्ण किया गया एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंत्री श्री दत्तीगांव एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्राम खेरोद में दो स्व सहायता समूह को नौ लाख रुपए के ऋण स्वीकृत पत्र और प्रशस्ति पत्र वितरित किए। ग्राम पंचायत सेमलीपुरा में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा सेम से सामान्य श्रेणी में आए बच्चों को पोषण किट का वितरण किया गया। साथ ही स्वस्थ बालक/बालिका प्रतियोगिता में सफल हुए बच्चों को सम्मानित भी किया गया। जिले के ग्राम लौहारी बुजुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में किक बॉक्सिंग 55ाह एशियन सिल्वर मेडल विजेता अम्बिका जाट ने संबोधित करते हुए गांव के बच्चो को आगे बढ़ने के किये प्रोत्साहित किया। विकासखण्ड उमरबन के ग्राम रणदा में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रंजना बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने 175.61 लाख रुपए की नवीन नलजल योजना का शिलान्यास किया। इसके साथ ही विकासखण्ड उमरबन की ग्राम पंचायत प्रतापपुर दाबया में जनप्रतिनिधियों ने 70.36 लाख रुपए की रेट्रोफिटिंग नलजल योजना का लोकार्पण किया। विकासखण्ड उमरबन की ग्राम पंचायत करोंदियामोटा के कार्यालय का लोकार्पण किया। विकासखण्ड उमरबन के ग्राम रणदा में कलशऋयात्रा निकाली गई। विकासखण्ड उमरबन की ग्राम पंचायत कालीबावड़ी में जनप्रतिनिधियों ने 161.11 लाख रुपए की रेट्रोफिटिंग नलजल योजना का लोकार्पण किया। विकास यात्रा के तहत गंधवानी तहसील के ग्राम अंजनाई में आयुष विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर लगाया गया।
जिले की सातों विधान सभाओं में विकास यात्रा 78 ग्रामों में पहुँची। जनप्रतिनिधियों द्वारा यहाँ लगभग 1463.23 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास, भूमिपूजन किया गया। जिसमें विधानसभा क्षेत्र धार में 158.22 लाख रुपए, बदनावर में 163.3 लाख रुपए, सरदारपुर में 10 लाख रुपए, कुक्षी में 523.03 लाख रुपए, गंधवानी में 96.82 लाख रुपए, मनावर में 398.21 लाख रुपए तथा विधानसभा क्षेत्र धरमपुरी में 113.65 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास /भूमिपूजन किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें