ब्रेकिंग

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

सूचना

एफएलएन प्रशिक्षण की सफलता शिक्षको के पढ़ाने की गतिविधियो से ही तय होगी : सहायक आयुक्त ने एफएलएन प्रशिक्षण का किया निरीक्षण ,बच्चो की सौ प्रतिशत उपस्थिती सुनिश्चीत करने के दिये निर्देश

Bakhtavar Express

Sat, Jun 14, 2025

सरदारपुर। एफएलएन प्रशिक्षण मिशन अंकुर शासन का महत्वपूर्ण मिशन है।इसकी सफलता शिक्षको के पढ़ाने की गतिविधियो से ही तय होगी।यहां से सीखकर बच्चो तक छोटी-छोटी गतिविधियां पहुंचना चाहिए।छोटे बच्चो मे सीखने की क्षमता बहुत अधिक होती है।वह हर बात को ध्यान से सुनकर उसे करने का प्रयास करता है।

जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त नरोत्तम बरकड़े ने माडल स्कूल मे चल रहे कक्षा 01 व 02 के एफएलएन मिशन अंकुर प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए शिक्षको द्वारा दी जा रही गतिविधिक आधारित प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि स्कूलो मे बच्चो की सौ प्रतिशत का उपस्थिति लक्ष्य होना चाहिए।सभी शिक्षक स्कूलो मे सौ प्रतिशत उपस्थिति के लक्ष्य को एक मिशन बनाकर पूरे मन से पूर्ण करे।मेने डेढ़ माह मे धार जिले के कुछ दुरस्थ स्कूलो का निरीक्षण किया तो पाया कि वहां की उपस्थिति 65 से 70 प्रतिशत ही होती है।मे चाहता हूं कि बच्चो की उपस्थिति सौ प्रतिशत सुनिश्चित हो।इसमे आने वाली प्रत्येक चुनौतियो का सामना और समाधान करने के लिए मे शिक्षको के साथ हर समय खड़ा रहूंगा।कोई भी चुनौती मुश्किल और कठिन नही होती है।यदि शिक्षक ठान लेगा तो मुश्किल और कठिनाई हार जाएगी।विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी लाभुचारण ने सहायक आयुक्त को विश्वास दिलाया कि सरदारपुर तहसील के स्कूलो मे बच्चो की सौ प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लक्ष्य को पूरा करने मे कोई कसर नही छोड़ेगे।

सहायक आयुक्त के साथ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी लाभु चारण, प्रशिक्षण प्रभारी राजेश सोलंकी, मंडल संयोजक प्रकाश पंवार, राहुल शर्मा उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें