ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: रेड अलर्ट के बीच सरदारपुर मे 5 इंच बारिश,माही नदी उफान पर माही मुख्य बांध के 8 मे से 7 गेट एक-एक मीटर तक खोले,बांध स्थल नजारा देखने के लिये उमड़ा हुजूम

Admin

Tue, Sep 3, 2024

https://youtu.be/1qKqvY1PyPY

सरदारपुर। धार जिले में बारिश के रेड अलर्ट के बीच सोमवार को शाम 4 बजे से अल सुबह 4 बजे के बीच कई अंचलों में हुई तेज बारिश के बीच नदी नाले उफान पर आ गये। सरदारपुर से गुजर रही  माही नदी भी शाम से उफान पर रही।
रिंगनोद,गुमानपुरा, राजगढ़ ओर सरदारपुर में तेज बारिश के बाद माही  नदी के उफान पर आने से माही मुख्य बांध में पानी की आवक तेजी से बढ़ने पर आज सुबह बांध के 8 में से 7 गेट खोलने पड़े। वह बांध मे पानी की आवक तेजी से बढ रही है। बांध स्थल पर विभागीय अमला तैनात है यदि पानी की आवक और बढती है तो 8  गैट खोलने पढेगे।


एसडीओ धिराज जामोद ने बताया कि रात्रि में केचमेंट एरिये में तेज बारिश के बाद बांध में तेजी से पानी की आवक हुई जिसके बाद सुबह करीब 8.30 बजे बांध के दो गेटो को एक एक मीटर तक  खोला गया। उसके बाद भी पानी की आवक अधिक होने से 4 गेट ओर एक एक मीटर तक खोले गये।  उसके बाद  एक गैट  को और एक मीटर तक खोला गया  इस प्रकार बांध के 8 मे से 7 गेट खोल दिये गये है। श्री जामोद  ने बताया कि बांध से अभी 990 घन मीटर पानी प्रति सेकंड नदी में प्रवाहित किया जा रहा है। बांध का जलस्तर 451.20 मीटर के लेवल को मेटन किया जा रहा हे। बाँध कि पूर्ण जलग्रहण क्षमता 451.50 मीटर है।
श्री जामोद ने बताया कि बांध स्थल पर इस। सत्र में 510 मिमी बारिश हुई है वही पिछले 24 घँटे मे 18 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वही बांध के 7 गैट खुलने के बाद बांध के मनमोहक नजारो को निहारने के लिये बांध स्थल पर बडी संख्या मे लोगो का हुजुम उमड  पडा।


वही बारिश के रेड अलर्ट के बीच आज सुबह कलेक्टर ने जिले के समस्त विद्यालयो मे अवकाश घोषित कर दिया। हालांकी सुबह की पारी मे संचालित होने वाले अधिकांश विद्यालय तय समय पर खुल गये थे जैसे ही स्कुलो मे अवकाश करी सुचना मिली संचालको ने तत्काल विद्यालय मे छुट्टी कर बच्चो को सुरक्षित घर भेजा।
सरदारपुर तहसील मुख्यालय की बात करे तो 24 घंटे मे 5 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। कार्यालय कलेक्टर भु अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरदारपुर मे 129.4 मिमी यानी 5.17 इंच बारिश दर्ज की गई जबकि इस सत्र मे 757 मिमी यानी 30.28 इंच बारिश हो चुकी है। जबकि गत वर्ष इस अवधि मे 610 मिमी यानी 24.4 इंच बारिश हुई थी । 

--

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें