ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

संदला मे रेत से भरा डंपर पलटा,चालक-क्लीनर दबे : डंपर मे दबे चालक-क्लीनर को दो घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी और क्रेन की सहायता से निकाला

Bakhtavar Express

Thu, Jun 26, 2025


राजोद । सरदारपुर-बदनावर मार्ग पर रेत के भरे तेज रफ्तार डंपरो के कारण आये दिन हादसो का डर सतता रहता हैै। गुरूवार को सरदारपुर-बदनावर मार्ग पर ग्राम संदला मे सरदारपुर से बदनावर की और रेत भरकर जा रहा तेज रफतार डंपर अंसुलित होकर पलटी खा गया। गनीमत रही है की डंपर संदला बस स्टैड से करीब 500 मीटर दुर पलटी खाया यदि बस स्टैड क्षैत्र मे पलटी खाता तो किसी बडी दुर्घटना से इंकार नही किया जा सकता था।
जानकारी के अनुसार सरदारपुर से बदनावर की और रेत भरकर जा रहा डंपर क्रमांक 69  जेडसी 8634 संदला बस स्टैड के निकट असंुलित होकर पलटी खा गया। जिसमे चालक और क्लीनर दोनो दब गये। पलटी खाते ही आसपास खडे ग्रामीण मदद के लिये दौडे कुछ देर बाद राजोद टीआई हीरूसिंह रावत दल बल के साथ मौके पर पहुॅचे और ग्रामीणो की मदद से जेसीबी और क्रेन की सहायता से 2 घंटे की मश्शक्त के बाद डंपर मे फंसे चालक और क्लीनर  को बहार निकालकर उपचार के लिये सिविल अस्पताल सरदारपुर भेजा।  
टीआई हीरू रावत ने बताया की रेत से भरा डंपर सरदारपुर से बदनावर की और जा रहा था। जो संदला बस स्टैड के नजदीक पलटी खा गया। इसमे दबे चालक और क्लीनर को ग्रामीणो की मदद से बहार निकालकर अस्पताल भेजा गया। घायलो के नाम हरिओम पिता बाबुलाल भाभर निवासी गिरीपाडा तहसील बदनावर एंव पप्पु वसुनिया निवासी इमलीपाडा तहसील बदनावर है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें