ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: आरआरआर सेंटर के शुभारंभ से सत्तापक्ष के कांग्रेसी पार्षदों को नगर परिषद ने रख दिया वंचित केसे पहुचेंगी जनहितेशी योजना जनता तक

Admin

Mon, May 22, 2023


राजगढ। शनिवार को आरआरआर सेंटर का शुभारंभ राजगढ़ नगर के मैला मेदान स्थित पंडित दीनदयाल वाचनालय स्थल पर स्थापित हुआ है। शासन की इस योजना का उद्देष्य पुरानी वस्तु या अनुपयोगी सामग्री एकत्रित कर सेंटर पर जमा कराने की है ताकि इसका उपयोग किसी जरूरतमंद के लिए हो सके। विडंबना ही रही कि नगर के जरूरतमंद नागरिकों के लिए आरंभ हुई इस महती योजना से नगर परिषद के प्रषासनिक अमले ने नगर परिषद पर काबिज सत्तापक्ष कांग्रेसी पार्षदों को ही इससे वंचित कर दिया। ना तो परिषद के कांग्रेस पार्षदों को इसकी सूचना दी गई और ना ही नगर के गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित कर योजना का विधिवत ढंग से शुभारंभ किया गया। सिर्फ चंद भाजपा के पार्षदों को बुलाकर इस महती योजना का आरंभ करना कही ना कहीं नगर परिषद सीएमओ की पक्षपात व कुंठित सोच को प्रदर्षित करती है।


परिषद के पार्षद राजेष गुंडिया और सन्नी सिसौदिया ने बताया कि कई बार महत्वपूर्ण योजना और कार्यक्रमों की सूचना नगर परिषद सीएमओ व उनकी टीम के द्वारा नहीं दी जाती हैं । ना तो किसी प्रकार की लिखित सूचना आई और ना ही दूरभाष के माध्यम से सूचित किया गया। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि आखिर नगर परिषद सीएमओ इस तरह की कार्यप्रणाली से क्या साबित करना चाहती हैं। नगर परिषद के पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण जैन गुरु, भरत सिंगार एवं बलराम मकवाना व नीलेष सिंगार ने कहा कि शासन के हर कार्यक्रम की सूचना पहले लिखित माध्मय से प्राप्त होती थी वहीं दूरभाष से भी संपर्क किया जाता था लेकिन इस बार संभवतः प्रथम मर्तबा बगैर परिषद के चुने हुए कांग्रेस के पार्षदों को अनदेखा करते हुए जनता-जनार्दन के मत का अपमान किया गया है।


इस मामले में पार्षदों का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल के माध्यम से पूरा मामला ना सिर्फ कलेक्टर अपितु नगरीय प्रषासन विभाग के आयुक्त को भी अवगत कराया जाएगा ताकि भविष्य में यदि शासन की कोई जनहितैषी योजना हो तो उसकी सूचना निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से दी जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें