: त्यौहारो को लेकर प्रशासन अलर्ट,एसडीएम और एसडीओपी ने सरदारपुर मे किया पैदल भ्रमण,चारो थानो क्षैैत्रो मे चल समारोह के रूट पर ड्रोन से कराई सर्चिग,सीसीटीवी कैमरो से कैद होगी हर गली,राजगढ मे 25 एंव सरदारपुर मे 10 नये कैमरे लगाये,पुरे अनुभाग मे 135 कैमरो से कवर होगा चल समारोह मार्ग , प्रतिमा विसर्जन के लिये पाॅच स्थानो पर बनाये कुंड
Admin
Sat, Sep 14, 2024

,
सरदारपुर। त्योहारों को देखते हुए शनिवार को प्रशासन एंव पुलिस विभाग के अधिकारीयो द्वारा सीएमओ, थाना प्रभारी के साथ सरदारपुर नगर में निकलने वाले चल समारोह के रुट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमियां दिखाई देने पर एसडीएम मेघा पंवार एंव एसडीओपी आशुतोष पटेल ने नगर परिषद सीएमओ को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
शनिवार को एसडीएम मेघा पंवार, एसडीओपी आशुतोष पटेल, तहसीलदार मुकेश बामनिया ने सीएमओ यशवंत शुक्ला, थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना आदि के साथ सरदारपुर नगर में आगामी त्योहारों पर निकलने वाले चल समारोह के रुट का पैदल भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान रोड पर पड़ी निर्माण समग्री में ईंट, गिट्टी आदि हटाने के निर्देश दिए। माही नदी के घाटों पर विद्युत् रौशनी एवं बस स्टैंड सहित प्रमुख चैराहों पर दस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हेतु नप सीएमओ को निर्देश दिए।

एसडीएम एवं एसडीओपी ने बताया की रूट अनुसार भ्रमण कर व्यवस्था को देखा गया है। जहां कमियां थीं उसे दुरुस्त करने के लिए एवं बस स्टैंड सहित प्रमुख चोराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के नगर परिषद सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं। एसडीओपी पटेल ने जनता को संदेश दिया गया है की आप सौहार्द के साथ त्यौहार मनाये। पुलिस तंत्र सक्रियता के साथ कड़ी नजर रखे हुये है। सोशल मीडिया की लगातार मानिटरिंग की जा रही है।


एसडीओपी पटेल ने बताया की राजगढ़ थाना क्षेत्र में 25 एवं सरदारपुर में 10 नये सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वही अनुभाग क्षेत्र में 100 से अधिक पूर्व से लगे हुए कैमरों के फोकस मुख्य मार्ग पर कराये गये हैं।’
एसडीएम मेघा पंवार ने बताया की आगामी त्यौहारों को देखते हुए संपूर्ण मार्ग जिससे जुलूस का आवागमन होना है उनकी ड्रोन से सर्चिंग कराई गई है।पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जनता एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों से अपील की गई है कि आगामी त्यौहारों को देखते हुए अगले चार-पांच दिवस के लिए मार्ग में अपने वाहनों को ना खड़ा किया जाकर निर्धारित पार्किंग स्थल एवं घरों के अंदर अधिक से अधिक पार्किंग रखी जावे ताकि लोगों को कम से कम परेशानी उत्पन्न हो।
जनता से अपील करते हुए कहा कि जिन रहवासियों के मकान के बहार की और सीसीटीवी कैमरे लगे हैं वह लोग अपने सीसीटीवी कैमरे से रोड को भी कवर कर सहयोग करें।

एसडीएम ने मेघा पंवार ने कहा की गणेश विसर्जन के लिये तहसील क्षैत्र मे पाॅच स्थानो पर विसर्जन के लिये कुंड बनाये गये है। आपने श्रद्धालुओ से अपील की है की बारिश मे नदी तालाबो मे पानी के बहाव को देखते हुये प्रशासन के द्वारा बनाये गये कंुडो मे ही गणेश प्रतिमाओ का विसर्जन किया जाये। आपने बताया की इसके लिये सरदारपुर मे माही नदी के किनारे,माही नदी के किनारे राजगढ,नरसिंह देवला नदी के समीप,लाबरिया डेम के पास एंव राजपुरा तालाब के समीप विसर्जन के लिये कुंड बनाये गये है।
विज्ञापन
विज्ञापन