ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

नन्हे मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति के गगनभेदी नारो के साथ रैली निकाली : अमझेरा में मदरसा बुस्ताने रहमत जामा मस्जिद के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

Bakhtavar Express

Fri, Aug 15, 2025

अमझेरा । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदरसा बुस्ताने रहमत जामा मस्जिद, अमझेरा में भव्य  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गगनभेदी नारो के साथ रैली निकाली। जिसने नगर के मुख्य मार्गों को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। रैली में शामिल बच्चों और आयोजकों ने सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा जैसे नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया ।  रैली कि शुरुआत जामा मस्जिद से हुई और यह नगर के प्रमुख मार्गों सदर बाजार, अंबिका रोड, मनावर चौपाटी और बस स्टैंड तक गई। रैली में शामिल नन्हे बच्चे देशभक्ति के नारे लगाते हुए उत्साह के साथ आगे बढ़े इस दौरान नगरवासियों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में सहभागिता दिखाई।

मनावर चौपाटी पर स्थित डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर मदरसा बुस्ताने रहमत के प्रमुख व्यक्तियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमामय बनाया। मौलाना महबूब  ,मौलाना रागिब , काजी नसीम सिद्दीकी, परवेज कुरैशी, काजी वसीम सिद्दीकी, बिलाल कठावत, शोएब पठान, शोएब कुरैशी और जाकिर बैग सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें