मानसून के आगमन को एक पखवाड़ा बिता,तेज बारिश की दरकरार : तहसील मुख्यालय पर 10 इंच ,माही बांध पर पौने सात इंच और कालीकराई बांध पर सवा 6 इंच बारिश मानसून सत्र मे हुई दर्ज
Bakhtavar Express
Tue, Jul 1, 2025
सरदारपुर। मानसून के आगमन हुए एक पखवाड़ा बीत चुका है। लेकिन तहसील क्षेत्र मे तेज बारिश की दरकरार महसुस की जा रही है। पिछले वर्ष की तुलना मे जरूर तहसील मुख्यालय पर बारिश का आंकड़ा इस अवधि मे 3 इंच के करीब अधिक दर्ज किया गया है।
माही मुख्य बांध मे पौने तीन मीटर जल बढ़ोतरी हुई है तो कालीकराई बांध मे 1 मीटर के करीब पानी मानसून के आगमन के बाद बढा है। लेकिन सिंचाई विभाग के 61 तालाबो मे जल बढोतरी अभी भी न के बराबर ही हुई है। प्रदेश मे 15 जून को मानसून का आगमन हुआ था। मानसून के आगमन को करीब पखवाड़ा गुजर चुका है। तहसील क्षेत्र मे कही पर भी नदी नाले उफान पर नही आये बारिश के आंकड़े की बात करे तो तहसील मुख्यालय पर 1 जुलाई तक 252.3 मिमी यानी 10 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है। जबकि पिछले वर्ष इस अवधि मे 182.1 मिमी यानी 7.28 इंच बारिश दर्ज हुई थी।
जल संसाधन विभाग सरदारपुर के अंतर्गत आने वाले 61 तालाबो मे तो जल बढोतरी अभी न के बराबर ही हुई है। वही माही मुख्य बांध मे जरूर मानसून सत्र मे करीब पौने तीन मीटर पानी की बढ़ोतरी हुई है।
माही मुख्य बांध मे 15 जून को 83 मिमी बारिश यानि 3.32 इंच के साथ बांध का वाटर लेवल 440.80 मीटर पर था। जबकि 1 जुलाई को बांध स्थल पर 167 मिमी बारिश यानी 6.68 इंच बारिश के साथ बांध का वाटर लेवल 443.25 मीटर तक पहुंच गया। मानसून सत्र मे बांध स्थल पर 3.36 इंच बारिश के साथ बांध का लेवल 2.45 मीटर बढा है। बांध की पुर्ण जलग्रहण क्षमता 451.50 मीटर है।
काली कराई बांध की बात करो तो यहा पर 15 जून को 28 मिमी बारिश यानि 1.12 इंच के साथ बांध का वाटर लेवल 466.90 मीटर पर था। जबकि 1 जुलाई को बांध स्थल पर 159 मिमी बारिश यानी 6.36 इंच बारिश के साथ बांध का वाटर लेवल 467.97 मीटर तक पहुंच गया। मानसून सत्र मे बांध स्थल पर 5.24 इंच बारिश के साथ बांध का लेवल 1.07 मीटर बढा है। बांध की पुर्ण जलग्रहण क्षमता 474.30 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन