: कड़ोदकला में व्यापारी के घर चोरी का प्रयास सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
Mon, Feb 27, 2023
कड़ोदकला। बीती रात गांव के प्रतिष्ठित व्यवसायिक जयप्रकाश कामदार के बस स्टैंड स्थित निवास पर बदमाशों ने चोरी का प्रयास कर घर के सामने लगे टेलीफोन के खंभे पर चडकर घर में घुसकर चोरी का। रात्रि 1:32 पर 5 चोर प्रथम मंजिल पर दरवाजे को तोड सीडियो से नीचे उतर कर मुख्य गेट का ताला तोड़ने का प्रयास करते हुए सीसीटीवी में दिखाई दिए बदमाशों के पास ताला तोड़ने के औजार व चाकू तलवार जो घर में ही छोड़कर चले गए क्षेत्र वह गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से डर का माहौल बना हुआ है चोर बदमाशों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं पुलिस अभी तक की हुई चोरियों में चोर को पकड़ने में असफल रही है।
: सडक हादसे मे सायलो केंद्र के सिक्योरिटी गार्ड की मौत
Sat, Feb 25, 2023
बदनावर। शुक्रवार रात को कानवन से कुछ दूर ग्राम भोइंदा जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक का नाम मुन्नालाल पिता रामा मारु 55 निवासी ग्राम बरखेड़ा थाना राजोद बताया गया है। सूचना मिलने पर टोल प्लाजा की गाड़ी से उसे बदनावर अस्पताल लाए। बाद में सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए। आज सुबह बदनावर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव घरवालों के सुपुर्द किया। टक्कर मारने वाले वाहन का तत्काल पता नहीं चल पाया। मृतक के सिर में इतनी जोरदार चोट लगी थी कि वह पूरी तरह से टूट फूट गया था। बदनावर पुलिस ने पीएम करवा कर मर्ग डायरी कानवन थाना भिजवाई। जहां आगे जांच की जाएगी। मृतक नागदा में गेहूं भंडारण के सायलो केंद्र पर सिक्योरिटी गार्ड था।
: राजगढ़ पुलिस को मिली सफलता डकैती के प्रकरण मे फरार आऱोपी पुलिस गिरफ्त मे
Sun, Feb 19, 2023
• आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल व कार जप्त
• डकैती के दो प्रकरण मे फरार 10,000/- रूपये का ईनामी बदमाश शाहरूख खां को किया गिरफ्तार
राजगढ। संपत्ति संबंधी अपराधो मे फराऱ एवं इनामी बदमाशो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक धार, आदित्य प्रतापसिहं व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार देवेन्द्र पाटीदार द्वारा निर्देशित किया गया जिसके तारतम्य मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर रामसिंह मेड़ा के निर्देशन मे थाना प्रभारी राजगढ़ कमलसिंह पंवार द्वारा क्षेत्र मे मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया दिनांक 18.02.2023 को मुखविर द्वारा सुचना मिली कि फोरलेन पर डकैती की योजना व डकैती का फरार आरोपी शाहरूख पिता शकुर मंसुरी नि इन्द्रा कालोनी राजगढ़ का अपनी पहचान छुपा कर पेटलावद मे रह रहा है जिस पर तत्काल थाना प्रभारी राजगढ कमल सिंह पंवार द्वारा मय फोर्स के रवाना होकर पेटलावद पहुंचे जहां डकैती का फराऱ आरोपी शाहरूख पिता शकुर मंसुरी जाति मुसलमान नि इन्द्रा कालोनी थाना राजगढ़ का पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकडा तथा आरोपी की निशादेही पर अपराध मे प्रयुक्त स्विफ्ट कार, एक पिस्टल व मश्रुका बरामद किया गया । फराऱ आरोपी शाहरूख पिता शकुर मंसुरी का थाना राजगढ के अपराध क्रमांक 424/2022 धारा 395 भादवि एवं अपराध क्रमांक 425/2022 धारा 399.402 भादवि 25(1)(ए) आर्म्स एक्ट मे घटना दिनांक से ही फराऱ था जिसकी गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय , धार द्वारा 10000 रुपये की नगद इनाम घोषित किया गया था ।
सम्पुर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी राजगढ़ श्री कमलसिंह पंवार, चौकी प्रभारी तिरला सउनि रविन्द्र चौधरी, सउनि सुनील राजपुत, प्र आर विपिन कटारा, आर लाखन जाट , सुनील , गोपाल, प्रदिप भदोरिया व प्रकाश व सायबर सेल के प्रशांत सिंह का सराहनीय योगदान रहा ।