: मौत का फोरलेन फिर लील गया तीन जाने,भोपावर चौकड़ी पर ट्राले मे भराई स्विफ्ट कार
Admin
Tue, Apr 18, 2023
सड़क दुर्घटना मे कांग्रेसी पार्षद प्रथम गर्ग सहित दो साथियों की मौत
एक सप्ताह पूर्व चार किसानों की हुई थी इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर मौत

सरदारपुर। इंदौर-अहमदाबाद सड़क मार्ग मौत का फोरलेन बनता जा रहा है। भेरू चौकी पर चार किसानों की सडक हादसे मे मौत को एक सप्ताह का समय ही हुआ था की बीती रात्रि मे फिर भोपावर चौकड़ी पर तीन युवकों की सड़क दुर्घटना मे मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सरदारपुर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 7 के कांग्रेस के पार्षद प्रथम गोपाल गर्ग 27 वर्ष अपने साथी संदीप शंकरलाल राठौड़ उम्र 28 निवासी राजगढ व अक्षय- अतुल त्रिवेदी उम्र 27 वर्ष निवासी सरदारपुर स्विफ्ट कार एम पी 11 सीसी 2760 से धार की और से सरदारपुर आ रहे थे। तभी भोपावर चौकड़ी पर ट्राला क्रमांक यूपी 78 एफएन 1865 मे पिछे से भरा गये। दुर्घटना इतनी खतरनाक थी की कार का अगला हिस्सा ट्राले के पिछले पहिये तक जा पहुॅचा। हादसे मे तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई ।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी रामसिंह मेडा एवं सरदारपुर टीआई प्रदीप खन्ना दल बल के साथ मौके पर पहुँच गये । वाहनों को अलग कर शवो को बाहर निकालकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा। ट्राला चालक फरार हो गया पुलिस ने ट्राले को जब्त कर शुरुआती जांच आरंभ कर दी।
ज्ञात रहे की पिछले सोमवार की रात्रि मे भी इंदौर- अहमदाबाद मार्ग पर भेरू चौकी के निकट सड़क पर बिखरे गेहूं को समेट रहे चार किसानों को तेज रफ्तार आयशर वाहन ने चपेट मे ले लिया था जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई इस हादसे को अभी एक सप्ताह ही हुआ था की फिर तीन लोगों की मौत हो गई। वैसे पूरे फोरलेन पर कई खामियां है लेकिन टोल कंपनी हादसे के बाद भी लापरवाही बनी हुई है।
वही घटना की जानकारी मिलते ही सरदारपुर नगर मे सन्नाटा छा गया। जिसने भी घटना को सुनकर स्तब्ध रह गया। नगर मे शोक का माहौल होकर समाचार लिखे जाने तक पूरे नगर मे व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन