ब्रेकिंग

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

​सिर्फ बातों से नहीं, एकजुटता से संवरेगा मंसूरी समाज- जाहिद मंसूरी

सूचना

: झपटमार गैंग का हुआ पर्दाफाश,दिन दहाडे भानगढ रोड पर दादी से मिलने जा रहे बाईक सवार भाई-बहन के साथ दिया था वारदात को अंजाम,दो आरोपी गिरफतार,एक फरार

सरदारपुर। सरदारपुर अनुभाग मे पुलिस को शातिर झपटमार गैंग के बदमाशो को पकडने मे सफलता मिल गई। इस गेंग के बदमाशाो ने दिन दहाडे भानगढ रोड पर  न्यु टैलेट स्कुल के समीन बाईक सवारो के साथ वारदात को अंजाम दिया था।
 पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमारसिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. इन्द्रजीत बाकलवार  के निर्देशन एवं  एसडीओपी आशुतोष पटेल,  के मार्ग दर्शन में लूट/चोरी जैसे अपराधों पर रोकथाम के लिये लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।


एसडीओपी आशुतोष पटेल ने जानकारी देते हुये बताया की भानगढ रोड पर इस गैंग के सदस्यो ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस सक्रियता के साथ इन बदमाशो को पकडने मे लगी हुई थी। श्री पटेल ने बताया की   फरियादीया व उसके मामा का लडका अनम दादी सीताबाई को मिलने के लिये ग्राम भानगढ जा रहे थे तभी न्यू टेंलेंड स्कूल राजगढ के आगे भानगढ रोड ग्राम भानगढ पहुचे कि पीछे से एक मोटर सायकल पर तीन  बदमाश आये और फरियादीया के हाथ की अंगुली में पहनी अंगुठी एवं नगदी 2000 रूपये झपटकर भाग गये, जिस पर थाना सरदारपुर पर अपराध क्रंमाक 253/2024 धारा 304(2) बी.एन.एस. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया की आरोपियों ने एक ही दिन में थाना काली देवी झाबुआ एवं थाना सरदारपुर क्षेत्र में घटनाएं की थी’ जिसके लिए थाना काली देवी एवं थाना सरदारपुर दोनों थानों की पुलिस टीम तलाश कर रही थी।
अनुसंधान के दौरान आरोपी जितेन्द्र पिता भुवानसिंह अनारे जाति भील उम्र 18 साल निवासी घोर टाण्डा को दिनांक 09/0922024 को फार्मल गिरफतार किया गया एवं आरोपी जितेन्द्र के मेमो में बताया कि घटना में झपटी गई सोने की अंगुठी को राह चलते व्यक्ति को 16 हजार में बेचना बताया व उक्त रूपये  व घटना में प्रयुक्त एक स्पेलेन्डर मो.सा. बिना नंबर की ताराघाटी रोड जंगल में छिपाकर रखना बताया बाद आरोपी जितेन्द्र के मेमो के आधार पर आरोपी जितेन्द्र के कब्जे से नगदी 16 हजार रूपये व घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की एक स्पेलेन्डर मोटर सायकल किमती 50 हजार रूपये की जप्त की गई एवं आरोपी जितेन्द्र को न्यायालय पेश किया गया है।

प्रकरण में कुल 2 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं एवं एक आरोपी कलमसिंह पिता केसू भील निवासी ग्राम कालीदेवी थाना टाण्डा फरार है। आरोपीयो को पकडने मे निरीक्षक प्रदीप कुमार खन्ना, उप निरीक्षक भारतंिसह हटिला, उप निरीक्षक नवलसिंह बघेल, सउनि मनोज परमार, प्र.आर.  सिरदार अजनार, प्र.आर.मोहन गामड, म.प्र.आर.  पुजा पंवार, आर.  रमेष नायक, आर.  प्रताप डोडियार, आर.  प्रियतम, आर.  हरिषंकर बघेल की सराहनीय भूमिका रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें