ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

लाबरिया मे ऑनलाइन सट्टे पर SDOP की दबिश,तीन को पकडा,चार फरार : लंबे समय से एसडीओपी को मिल रही थी शिकायते,प्रलोभन देकर युवाओं को लगा रहे थे आनलाईन सट्टे की लत

Bakhtavar Express

Tue, Jun 24, 2025

सरदारपुर । सरदारपुर अनुभाग मे 6 माह पुर्व एसडीओपी के पद पदस्थ हुये विश्वदीप सिंह परिहार को अनुभाग के थाना क्षेत्रों मे अवैध जुए सट्टे एंव ऑनलाइन सट्टे के गेम को लेकर शिकायते मिल रही थी। कुछ पिडीतो ने आनलाइन सट्टे के गैम मे लाखो रू हारकर कर्ज के दलदल मे फंसकर रसूखदारों के शोषण का शिकार हो रहे थे। ऐसे पिडीतो ने एसडीओपी को गुप्त शिकायत कर कार्यवाही की मांग की थी। जिसमे राजोद थाने के लाबरिया क्षैत्र मे बडे पैमाने पर मोबाइल मे ऑनलाइन सट्टे के गेम (चकरे) को लेकर शिकायत की थी। जिस पर एसडीओपी ने अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय किया। शिकायत सही मिलने पर  एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिवार ने अपने ऑफिस की टीम के साथ लाबरिया मे दबिश दी एंव आनलाइन सट्टे के गैम (चकरे) संचालन करने वाले लोगो को पकडा। पुछताछ मे लाबरिया क्षैत्र मे ही एक बडे नेटवर्क का खुलासा हुआ।

 एसपी मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन मे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश कुमार गर्ग के निर्देशन मे एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के नेतृत्व मे टीम ने  कार्यवाही की । जानकारी के अनुसार लाबरिया क्षैत्र मे ऑनलाइन सट्टे के गैम (चकरे) को लेकर शिकायतो मिल रही थी। जिसमे बताया गया था की पिंकु उर्फ टिंकू मारू अपने साथियों के साथ बडे लेवल पर आनलाइन सट्टा खिलवाता है। ग्रामीणो को प्रलोभन देकर उनसे हजारो रू का सट्टा लगवाता है। ये सारा खेल मोबाइल के माध्यम से ही संचालित होता है। भोले भाले ग्रामीणो को अपने जांल मे फंसाकर ये आनलाइन सट्टा खिलवाते थे। जिसमे जीत तो न के बराबर होती थी वही अधिकांश लोग हारते थे। इसमे एक दांव ही 1 हजार से लेकर 50 हजार तक का होता था। एसडीओपी ने बताया की मोबाइल मे आईडी मे बेंलेस पॉइंट के तौर पर डाला जाता था। जब तक बैलेस होता तब तक गेम खेल सकते थे। आपने बताया की इन लोगो के जाल मे फंसकर कई लोगो का आर्थिक एंव सामाजीक जीवन तक बर्बाद हो चुका है।

कार्यवाही की जानकारी देेते हुये एसडीओपी श्री परिहार ने बताया की टीम के साथ लाबरिया दबिश दी। टीम ने दबिश जनमे धर्मेंद्र पिता शांतिलाल निनामा निवासी लाबरिया एंव सुनिल पिता ओमप्रकाश राठौड़ निवासी टाकीज वाली गली लाबरिया  था पूछताछ करने पर इन लोगो ने बताया की ये लोग पिंकु मारू एवं संजू मारू के एंजेट के रूप मे आनलाइन मोबाइल पर लोगो से रूपये दांव पर लगाकर उनको आनलाइन आईडी दिलाकर उनकी आईडी पर पाइंट  डालते है।

 वही मुखबिर की सुचना पर ंिटकु मारू जो की भाग गया थाा। उसको बाद मे  पकडा । तीनो आरोपियों पर धारा 4 (क)पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट  धारा 67 आईटी एक्ट तथा 112 3 (5) बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर टिंकू,सुनिल एंव धर्मेन्द्र को गिरफ्तार किया गया। तीने से   पूछताछ करने पर इनके भागे हुये साथी संजु पिता नारायण मारू ,रवि पिता नारायण मारू ,धीरज  पिता राधेश्याम मारू अनिल पिता मुकेश कहार  निवासी   लाबरिया  के विरुद्ध धारा 4 (क)पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट  धारा 67 आईटी एक्ट तथा धारा 112 3 (5) बीएनएस की कायमी कर विवेचना मे लिया गया है। कार्यवाही मे एसडीओपी कार्यालय के सउनि विमल त्रिपाठी,प्रधान आरक्षक उमेश बामनिया,आरक्षक मुकेश बारिया,आरक्षक क्रांत तोमर एंव  दुर्गेश पाटीदार थे।                 

एसडीओपी श्री परिहार ने बताया की समाज मे इस तरह युवा पीढ़ी को गलत रास्ते पर ले जाने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जायेगा। किसी भी प्रकार की अवैध धंधे जुए एंव सट्टे का संचालन होता है तो उन्हे सूचना दे तत्परता के साथ कार्यवाही की जायेगी।

 पुर्व मे ऑनलाइन सट्टे से संबंधित घटना या दुर्घटना के बारे मे यदि कोई शिकायत  आती है तो उसकी भी गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषी सटोरियों को बख्शा नही जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें