ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: कटन घाट में नाबालिक प्रेमिका की हत्या कर शव फेंकने वाले मास्टर माइंड प्रीतम को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

Admin

Wed, Aug 21, 2024

सरदारपुर। अमझेरा थाना क्षेत्र के कटन घाट के समीप कडदा केशवी के जंगल में नाबालिक की हत्या कर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियो को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने हत्या के मास्टर माइंड आरोपी प्रीतम पिता राजकुमार पटेल उम्र 33 साल निवासी रायली जिला सागर हाल मुकाम मंडले कॉलोनी इंदौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रीतम पर नाबालिक शादी का दबाव बना रही थी तथा ब्लैकमेल कर रही थी। इसी कारण आरोपी ने नाबालिक की हत्या की योजना बनाई थी।

दरअलस 12 अगस्त को कटन घाट के समीप कडदा केशवी के जंगल में अज्ञात नाबालिक का शव मिला था। पुलिस को बड़ी मशक्कत के बाद 17 वर्षीय नाबालिक की पहचान पीथमपुर निवासी के रूप में हुई थी। एसपी मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस ने इस मामले में 17 अगस्त को आरोपी संजय निवासी भाग्यपूरा मनावर हाल मुकाम अहिरखेड़ी इंदौर तथा सोनू पिता हरीश निवासी ग्राम पानवा थाना गंधवानी हाल मुकाम अहिरखेड़ी इंदौर को गिरफ्तार किया था। आरोपी साहिल ने बताया था कि मृतिका उसके फूफा प्रीतम पटेल पर शादी का दबाव बना रही थी व ब्लेकमेल कर रही थी। जिस पर फूफा प्रीतम, दोस्त सोनू व साहिल ने मिलकर नाबालिक को मारने कि योजना बनाई ओर 11 अगस्त की रात्रि में ग्राम केशवी के जंगल कटन घाट में नाबालिक कि हत्या कर दी थी।

एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया कि मुख्य आरोपी साहिल ने ही पेंट में से चाकू निकालकर नाबालिक को पेट मे चाकू से 2-4 वार किए थे ओर उसी चाकू से मुख्य आरोपी प्रीतम ने नाबालिक का गला रेत दिया था। पूर्व में 2 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मुख्य आरोपी प्रीतम फरार हो गया था जिसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।

मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी अमझेरा रविंद्र कुमार बारिया, उप निरीक्षक राजशेखर वर्मा, तौसीफ अली, जयपाल बिल्लोरे, सहायक उप निरीक्षक मुकेश अलन्से, प्रधान आरक्षक गुमानसिंह, आरक्षक अरुण परमार, शंकर साहू, राम गोपाल, राहुल एवं सायबर शाखा धार कि टीम के सहायक उप निरीक्षक भेरूसिह देवडा, सहायक उप निरीक्षक रामसिंह गौर, प्रधान आरक्षक विजय भाटी, राजेश चौहान, आरक्षक बलराम भँवर, अनिल बीसी, प्रशांत सिह चौहान, अंकित सिंह, भानुप्रताप सिंह राजपूत की भूमिका रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें