ब्रेकिंग

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

​सिर्फ बातों से नहीं, एकजुटता से संवरेगा मंसूरी समाज- जाहिद मंसूरी

सूचना

: इनोवा कार मे ले जा रहे थे अवैध शराब,पुलिस ने पकडा ,एक आरोपी फरार,एक गिरफतार

कार में 1 लाख कीमत की ब्लेक फोर्ट कम्पनी बीयर की कुल 35 पेटी

बाग। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिह के निर्देशन में थाना क्षैत्र में अवैध सट्टा जुआ शराब पर कार्यवाही हेतू लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार, एसडीओपी धीरज बब्बर मनावर(प्रभार कुक्षी) के मार्गदर्शन में बाग थाना प्रभारी रणजीतसिह बघेल के नेत्रत्व में थाना बाग ग्राम उण्डली फाटा सफेद रंग की इनोवा कार क्रमांक एम.पी.-09-सीबी-8455 ग्राम भमोरी तरफ से आते दिखी जिसे उण्डली फाटा पर घेराबंदी कर रोका तो उक्त वाहन का चालक गाड़ी रोक कर कुद कर भाग गया तथा उसके सांथी को पकड़ा जिससे नाम पता पुछते अपना नाम सुमित पिता फुलचंद खेड़ेकर जाति बलाई उम्र 24 साल निवासी ग्राम जेठवाय बलाई मोहल्ला थाना बड़वाह जिला खरगोन हाल मुकाम पाटनिपुरा चार नम्बर गली नेहरू नगर इन्दौर का होना बताया

तथा भागने वाले सांथी का नाम पुछते उसका नाम कपिल चैहान निवासी एल.आई.जी. कालोनी इन्दोर का होना बताया। वाहन को चेक करते वाहन मे रखी ब्लेक फोर्ट कम्पनी की कैन बीयर की पेटियां, प्रत्येक पेटी मे रखी 24 कैन, प्रत्येक केन 500 एमएल कुल 35 पेटियां कुल 420 बल्क लीटर बीयर शराब कीमती करीबन 1,13,400ध्- रूपये तथा इनोवा कार की कीमत करीबन 6,00,000ध्- रूपये कुल मश्रुका 7,13,400ध्- की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक आर.एस.बघेल थाना प्रभारी बाग हमराह सउनि निलेश मालवीय,प्र.आर.53 लोकेश शुक्ला, प्र.आर.588 कैलाश, आर.891शहादर, आर.199 दुर्गेश का विशेष सराहनीय योगदान रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें