ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: अमझेरा पुलिस ने ड्रोन कैमरे से सर्च कर पकड़ी अवैध शराब, ग्राम धोला हनुमान के डावर फलिया के जंगल मे मिली बीयर की 102 पेटिया

Admin

Tue, May 20, 2025
[video width="848" height="478" mp4="https://bakhtavarexpress.com/storage/2025/05/VID-20250520-WA0529.mp4"][/video] अमझेरा। मुखबिर कि सूचना पर अमझेरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही कर भारी मात्रा मे अवैध शराब जप्त कि है। पहाड़ी और पथरीले रास्ते का फायदा उठाकर आरोपी भाग निकले जिसके बाद भी 102 पेटी बियर पुलिस ने जप्त कि है। थाना प्रभारी अमझेरा व उनकी टीम आरोपियों कि पतारसी हेतु निकले थे जो ग्राम धोला हनुमान मे डावर फलिया के जंगल मे शराब का स्टाक रखने कि सूचना मिलने पर ग्राम धोला हनुमान डावर फलिया जंगल मे पहुँचे जहाँ बयडे पर रखी शराब के आसपास मे रमेश , सकरु व गंगाराम नाम के व्यक्ति खडे थे व सफेद रंग की महिन्द्रा एक्सयूवी 500 कार जिसका नंबर एमपी 14 सीसी 0811 खडी थी व कार मे भी कुछ व्यक्ति बैठे दिखे जो पुलिस कि हलचल देखकर व पढ़ने का प्रयास करने पर तीनो कार मे बैठकर वहा से फरार हो गय। व अवैध रुप से रखी शराब कुल 102 पेटी माउण्ट बीयर कि पुलिस द्वारा जप्त कि गई है । थाना अमझेरा पर अपराध क्रमांक.171/20-05-2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है । पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश कुमार गर्ग एंव एस.डी.ओ.पी विश्वदीप सिंह परिहार के निर्देशन मे थाना प्रभारी अमझेरा निरी.रविन्द्र कुमार बारिया के नेतृत्व में उनकी टीम कार्य.उनि.नरबदसिंह ठाकुर , उनि.तोसिफ अली , कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रामकृष्ण गामड , आरक्षक राम गोपाल बैरागी , चालक आरक्षक बद्रीलाल मुनिया की अवैध शराब जप्त करने मे सराहनीय भुमिका रही है । *जप्त शराब* – माउण्ट्स 6000 बीयर कि कुल 102 पेटी , ( कुल – 1224 बल्क लीटर शराब कीमत करीबन 367200/- रुपये ) आरोपियों का नाम – रमेश पिता शेरसिंह निवासी धोलाहनुमान ,सकरु पिता मगन निवासी धामाखेडी , गंगाराम निवासी करचट

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें