ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: एसडीएम और एसडीओपी ने किया सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण,सुरक्षा  पर रहा फोकस,कैमरो की संख्या बढाने एंव सुरक्षा गार्डो को बेसिक प्रशिक्षण देने के दिये निर्देश

Admin

Fri, Sep 6, 2024


सरदारपुर। पिछले दिनो अस्पतालो मे हुई घटना को लेकर अस्पतालो मे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शासन प्रशासन सतर्क नजर  आ रहा है। शुक्रवार  को सिविल अस्पताल मे सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम मेघा पंवार,एसडीओपी आशुतोष पटेल,तहसीलदार मुकेश बामनिया,सरदारपुर टीआई प्रदीप खन्ना ने आकस्मिक निरीक्षण किया।


भ्रमण के दौरान सभी महिला स्टाफ जिसमें महिला डॉक्टर, लेबर रूम स्टाफ, महिला सफाई कर्मी की सुरक्षा उनकी नाइट शिफ्ट, स्वास्थ्य केंद्र के सभी प्रवेश द्वार पर फोकस कैमरे, सुरक्षा गार्डों का नोटिस बोर्ड पर नाम एवं मोबाइल नंबर डिस्प्ले करना आदि के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों मे अस्पताल मे उपचार करा रहे मरीजो से भी चर्चा की इस दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ एम एल जैन सहित अन्य डॉक्टर उपस्थित थे। 

-

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें