ब्रेकिंग

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

​सिर्फ बातों से नहीं, एकजुटता से संवरेगा मंसूरी समाज- जाहिद मंसूरी

सूचना

: प्रदेश सरकार की विकास यात्रा अपने पथ से भटकी ?


कंजरोटा और सुल्तानपुर मे विकास यात्रा मे विवाद,15 दिनो मे दो बार विवाद की स्थिति
कभी साथ साथ मंच किया साझा तो कभी आरोप प्रत्यारोप का दौर

सरदारपुर। इस वर्ष के अंत मे प्रदेश मे विधानसभा चुनाव है लेकिन मैदानी जमावट की तैयारियां अभी से आरंभ हो चुकी है। विकास यात्रा के जरिये जहा प्रदेश सरकार जनता के बीच पहुंचकर रूख भांपने की कोशिश कर रही है तो दूसरी और विकास यात्रा मे भाजपा एवं कांग्रेस से जुड़े जनप्रतिनिधि और नेता भी मंच साझा कर श्रेय लेने की होड मे पिछे नही रह रहे है।
रविवार को विकास यात्रा मे ग्राम कंजरोटा मे पुर्व विधायक वेलसिंह भूरिया को जनता के विरोध का सामना करना पडा। नर्मदा लिंक परियोजना से कंजरोटा सहित आसपास के गांवों को शामिल नहीं करने के विरोध मे लोगों ने विकास यात्रा के दौरान विरोध प्रकट कर दिया।
विकास यात्रा के दौरान पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया ने मंच से कहा की तुम्हारे विधायक ने एक रुपया नहीं दिया हमने विकास के बहुत सारे काम किये इस पर विधायक और पंडाल मे एक व्यक्ति के बीच बहस भी हुई। कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर इसका वीडियो  भी तेजी से वायरल हुआ।

https://youtu.be/yWy-vqvKhMU

विकास यात्रा के दौरान इस तरह की मामला ग्राम सुल्तानपुर मे भी नजर आया था और आज कंजरोटा मे दोनो ही जगह पूर्व विधायक वेलसिंह भुरिया विधायक प्रताप ग्रेवाल पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए नजर आये। यह तो विरोध की राजनीति का एक पहलू था। वहीं इसका दूसरा पहलू विकास यात्रा मे एक गाँव मे पेयजल योजना के लोकार्पण के दौरान दिखाई दिया जहा पर एक मंच पर पास -पास बैठे भुरिया और ग्रेवाल वार्तालाप करते नजर आये।
वैसे विकास यात्रा सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिये निकाली जा रही है जिसमे जनता का प्रशासन से सीधा जुड़ाव होकर उनकी समस्याओं के समाधान का उचित प्रयास किया जाये। लेकिन सुल्तानपुर और कंजरोटा मे हुई घटना ने विकास यात्रा को विवाद यात्रा बना दिया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें