ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: सरदारपुर मे कांग्रेस की जीत,लाडली बहना पर भारी पडी लोकप्रियता एंव भाजपा का भीतरघात,पिछले चुनाव की तुलना मे कांग्रेस को 10 हजार वोटो का हुआ नुकसान

आरिफ शेख
सरदारपुर। विधानसभा चुनाव के परिणाम इस बार चौकाने वाले रहे। लाडली बहना योजना को लेकर जहा भाजपा बंपर जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही थी। लेकिन कांग्रेस को इस तरह के परिणाम की उम्मीद नहीं था। लेकिन धार जिले मे भाजपा को लाडली बहना का साथ नही मिल पाया। या फिर कहे की चार सीटों पर भाजपा को भितरघात के चलते पराजय का सामना करना पडा।
सरदारपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप ग्रेवाल 4128 मतो से जीते ग्रेवाल की जीत जहां उनकी लोकप्रियता को दर्शाती है तो वही भाजपा की अंदरूनी बगावत ने भी काफी हद तक कांग्रेस की जीत का मार्ग प्रशस्त किया है।


मतगणना के प्रथम राउड मे जहां भाजपा 300 से अधिक वोटो से आगे रहे जबकि पिछले विधानसभा चुनाव मे इस क्षेत्र से भाजपा को करीब 1000 से अधिक वोटों से बढ़त मिली थी। दूसरे राउड से लेकर आखिरी राउंड तक कांग्रेस ने भाजपा पर बढ़त बनाए रखी। 12 राउड से लेकर 20 वे राउड तक जरूर कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ताओं की धड़कन ऊपर नीचे होती रही क्योंकि अंतिम राउंड मे जिन क्षेत्रों के मतो की गणना होना थी वहा पर भाजपा को अच्छी बढत का अनुमान था लेकिन ऐसा नहीं हो सका । आखिरी दौर मे जरूर कांग्रेस की बढ़त कम हुई लेकिन फिर भी कांग्रेस 4128 वोटो से जीत गई। जीत के बाद रिटर्निंग अधिकारी राहुल चौहान ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप ग्रेवाल को प्रमाण पत्र प्रदान किया।


कांग्रेस जहा अपनी जीत को लेकर जश्न मे डुबी हुई है। वही भाजपा अब हार को लेकर आत्मचिंतन करेगी। वैसे मतदान के बाद से ही भाजपा मे भीतरघात को लेकर चर्चा का दौर जारी था वही संगठन स्तर पर शिकायत भी की गई थी।


मतगणना के आंकड़े एक नजर में- कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप ग्रेवाल को 86114 मत मिले वही भाजपा के वेलसिंह भूरिया को 81986 मत निर्दलीय रेवाशंकर को 1342,निर्दलीय राजेंद्र गामड को 2940 व नोटा को 2126 मत मिले। इस प्रकार कांग्रेस 4128 मतो से विजय हुई है।
2018 के चुनाव की बात करे तो कांग्रेस को 95607 मत मिले थे वही भाजपा को 59762 मत मिले थे। इस प्रकार कांग्रेस को जहां पिछले चुनाव की तुलना मे 9493 मतो का नुकसान हुआ तो भाजपा को 22224 मतो का नफा हुआ। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें