ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: एम पी मे सत्ता के सिंहासन के लिए मालवा को महत्व दे रही भाजपा,सीएम के बाद भाजपा के चाणक्य अमित शाह 85 किमी लंबा रोड शो के साथ करेगी दो बड़ी सभा,कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर तय करेंगे रणनीति,मोहनखेड़ा तीर्थ पर करेंगे रात्रि विश्राम,एक माह से राजनीति का केंद्र बिंदु बना मोहनखेडा

सरदारपुर। मप्र मे सत्ता के सिंहासन तक पहुँचने के लिये मालवा अंचल कितना खास है इसका अंदाजा पिछली बार के विधानसभा चुनाव को देखकर भाजपा को लग चुका है। इसलिये इस बार भाजपा मालवा अंचल मे प्रचार प्रसार मे कोई कमी नहीं रखना चाहती है। अभी तक लाडली बहना योजना को गेम चेंजर मानकर चल रही भाजपा को अंदरूनी सर्वे के बाद फिर सोचने पर मजबूर कर दिया। जिसके बाद 4 नवंबर को सीएम ने धार जिले मे मनावर,गंधवानी,सरदारपुर एवं धार विधानसभा मे ताबड़तोड़ आम  सभा की। यही नहीं भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले शीर्ष रणनितीकार गृहमंत्री अमित शाह को भी मैदान संभालना पड रहा है।


सूत्रों की माने अमित शाह का 7 नवंबर को बदनावर एवं सरदारपुर विधानसभा मे दौरा प्रस्तावित था। लेकिन अब यह 11 नवंबर को होगा।
करीब 85 किमी की परिधि मे अमित शाह दो विधानसभा बदनावर एंव सरदापुर मे दो बड़ी सभा के साथ दो रथ सभा ,रोड शो एंव कार्यकर्ता की बैठक के साथ कार्यकर्ता के घर पर भोजन कर रात्रि विश्राम भी मोहनखेड़ा मे ही करेगे।


जानकारी के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह 11 नवंबर को बदनावर विधानसभा के नागदा मे हेलीकॉप्टर से आएंगे जहां पर बडी सभा कर रोड शो के माध्यम से बदनावर की और प्रस्थान करेगे। बोराली मे स्वागत सभा होगी इसके बाद बदनावर मे रोड शो कर रथ सभा को संबोधित करेगे। यहा से बदनावर विधानसभा के भैसोला मे रथ सभा कर सरदापुर विधानसभा के राजोद मे रथ सभा को संबोधित करेगे। जहा से रोड शो के साथ लाबरिया,जौलाना,सरदारपुर होते हुए राजगढ पहुंचेगी यहां पर बड़ी सभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओ की बैठक लेगे। वही भाजपा के आदिवासी नेता पिडु बारिया के यहा पर भोजन कर रात्रि विश्राम मोहनखेड़ा तीर्थ पर करेगे।


वैसे एक दो दिन मे गृहमंत्री अमित शाह का फायनल प्रोग्राम आने के बाद पार्टी पदाधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने मे जुट जायेगे।
मोहनखेडा तीर्थ इन दिनो राजनीति का केंद्र बिंदु बन चुका है। एक माह पुर्व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का भी मोहनखेडा आगमन हुआ था वही अब भाजपा की और से गृहमंत्री अमित शाह का मोहनखेड़ा मे आगमन हो रहा है।
यही नही संघ की भी एक बड़ी बैठक इस दौरान मोहनखेड़ा मे आयोजित हो चुकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें