ब्रेकिंग

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

​सिर्फ बातों से नहीं, एकजुटता से संवरेगा मंसूरी समाज- जाहिद मंसूरी

सूचना

: सावित्री रहेगी अजय या फिर मुवेल बोलेगे राधे-राधे,धार,महुँ एंव बदनावर मे भाजपा लेगी निर्णायक बढत,कुक्षी गंधवानी पर टिकी कांग्रेसी की उम्मीद,मनावर,सरदारपुर व धरमपुरी मे कांटे का मुकाबला

सरदारपुर। लोकसभा के सातवें चरण का मतदान समाप्त होते ही अब देश की निगाहे 4 जून को परिणाम पर लगी हुई है। वैसे मतदान समाप्ती के बाद अधिकांश न्युज चैनलों के एग्जिट पोल मे एक बार फिर पीएम मोदी के नेतृत्व मे भाजपा बडी सफलता के साथ एनडीए सरकार बनाने की बात कही जा रही है।
धार-महू लोकसभा सीट की बात करें तो इस बार भाजपा पिछली बार की रिकॉर्ड जीत के आंकड़े को नही तोड़ पायेगी। भाजपा की सावित्री अजेय रहेगी या फिर कांग्रेस के राधेश्याम मुवेल राधे-राधे बोलेंगे यह तो  जुन को परिणाम के बाद  ही पता चलेगा लेकिन अनुमान और आकलन की बात करे तो इस बार मुकाबला भाजपा और कांग्रेस मे बराबरी का दिखाई  दे रहा है। राजनीतिक पंडितो की माने तो भाजपा की जीत की संभावना 80 प्रतिशत के करीब है।


धार-महू लोकसभा सीट पर 8 विधानसभा सीट है जिसमे से 5 माह पुर्व संपन्न हुये विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस ने 5 सीट एंव भाजपा ने तीन सीट पर जीत हासिल की थी।
लोकसभा  चुनाव मे भील-भिलाला कार्ड भी जमकर चलता है। लेकिन इस बार कांग्रेस ने भी भिलाला समाज के व्यक्ति को ही टिकट देकर मुकाबला टक्कर का बना दिया है। भाजपा के लिये जहा महूॅ,धार एंव बदनावर विधानसभा सीट पर मिलने वाली बढत निर्णायक साबित होगी। तीनो सीटो पर यदि भाजपा ने बड़ी बढ़त ले ली तो भाजपा की जीत आसान हो जायेगी। कांग्रेस को कुक्षी एंव गंधवानी मे बडी बढत की उम्मीद है। वही मनावर,धरमपुरी एंव सरदारपुर मे मुकाबला कांटे का दिखाई दे रहा है। सरदारपुर विधानसभा मे जरूर भाजपा दो गुटो मे विभाजीत थी लेकिन दोनो ही गुटो ने सक्रियता के साथ पार्टी को बढत दिलाने मे कोई कसर नही छोडी। भाजपा के लिये यहा पर नुकसान की बात यह रही है की

राजोद,बरमंडल,खुंटपला,दसाई,अमझेरा,राजगढ,धुलेट जैसे बडे ग्राम जो हमेशा भाजपा को जीत दिलाते रहते है वहा से इस बार बडी संख्या मे मतदाता तीर्थ यात्रा पर चले गये इन गांवो मे विधानसभा के मुकाबले वोट प्रतिशत भी घटा है। वही कांग्रेस के लिये बढ़त दिलाने वाले आदिवासी क्षैत्र दत्तीगांव एंव तिरला क्षैत्र मे वोट प्रतिशत विधानसभा के मुकाबले बढा है। यदि आदिवासी क्षेत्रों मे बढ़ा हुआ वोट प्रतिशत भाजपा की और न जाकर कांग्रेस की और गया तो कांग्रेस को बढ़त मिलेगी नहीं तो मुकाबला कांटे का होगा। यही हाल धरमपुरी एंव मनावर का भी है।


राजनीतिज्ञों की माने तो महुॅ से भाजपा को इस बार 40 हजार,धार से करीब 30 हजार एंव बदनावर से 15 हजार मतों की बढत मिल सकती है। वही कांग्रेस को कुक्षी से 40 हजार  एंव गंधवानी से 20 हजार मतों की बढत की बात कही जा रही है। इन पांच सीटों के आकलन मे  भाजपा को बढ़त मिलने की बात कही जा रही है। वही सरदारपुर एंव मनावर एंव धरमपुरी की बढ़त दोनो दलो के लिये निर्णायक होगी। वैसे यह तो अनुमान और आकलन है। वास्तविक नतीजे तो 4 जून को ही आयेगे। लेकिन इतना तो तय है कि मोदी लहर के बावजूद भाजपा धार-महू सीट पर जीत को पिछला रिकॉर्ड तोड़ना तो दुर उसे कायम भी नही रख पायेगी। हार जीत को अंतर 30 से 50 हजार मतों के बीच रहने का अनुमान नजर आ रहा हैै।   

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें