ब्रेकिंग

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

​सिर्फ बातों से नहीं, एकजुटता से संवरेगा मंसूरी समाज- जाहिद मंसूरी

सूचना

: तीन सप्ताह मे 95 ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर अमोदिया मे विकास यात्रा का हुआ समापन

सरदारपुर। तीन सप्ताह के लंबे समय से सरदारपुर तहसील की 95 ग्राम पंचायतो का भ्रमण कर शनिवार को अमोदिया मे विकास यात्रा का समापन हुआ। विकास यात्रा समापन वाले दिन कुशलपुरा से आरंभ हुई जो पानपुरा, महापुरा, कुमाररूडी , टीमायची,भानगढ़ होते हुये अमोदिया मे रात्रि विश्राम हुआ। जहा पर  सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ।  विकास यात्रा में समस्त विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी गांववासियों को दी ।
सभी पंचायतों में निर्धारित खेलकूद  , नुक्कड़ नाटक  के मंचन के साथ विभीन्न निर्माण कार्यो का भुमिपुजन एंव लोकार्पण भी जनप्रतिनिधीयो के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रताप ग्रेवाल के  प्रतिनिधि भानु प्रताप सिंह चौहान , पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया , पुर्व जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल ,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी सुनील गामड़ ,पप्पू गामड़ ,जिला पंचायत सदस्य जगदीश भाभर ,संसद प्रतिनिधी राजेन्द्र गर्ग,भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन बानिया , जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती झगुडीवाई श्रीमती जमुना देवी भूरिया, धर्मेंद्र मंडलोई,, विष्णु चौधरी, गिरधारी लाल चौधरी, सोहन पटेल,एसडीएम राहुल चौहान  , तहसीलदार दिनेश सोनारतिया , खंड शिक्षा अधिकारी सुनील ओस्तवाल , ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डाक्टर नितिन जोशी जल संसाधन विभाग के एसडीओ  अशोक गर्ग , पीडब्लुडी एसडीओ लक्ष्मी नारायण राठौर ,एसडीओ पीएचई नवलसिंह भूरिया आदि उपस्थित थे। सभी स्थानो पर कार्यक्रम का संचालन यात्रा के मिडीया प्रभारी अश्विन दिक्षीत ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें