ब्रेकिंग

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

सूचना

: दो दिवसीय विधायक वालसिंह मेडा पीडीएफए मेले का हुआ आयोजन

  पेटलावद। पेटलावद डेयरी फार्मर एसोसिएशन के तत्वावधान पहली बार दो दिवसीय विधायक वालसिंह मेडा पीडीएफए मेला पेटलावद में आयोजित किया गया उक्त प्रतियोगिता दुग्ध क्रांति लाने व पशुपालकों को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजीत की गई थी। इसमें सभी प्रकार की नस्लों की गायों व बछड़ियों को पशु पालकों द्वारा शामिल कर प्रतियोगिता में भाग लिया गया। इसमे प्रथम दुधारू का पुरस्कार पशुपालक  शिवनारायण पाटीदार करवड़ को 11.780 लीटर, द्वितीय दुधारू का पुरस्कार पशुपालक विजय आंजना करडावद को 10.586 लीटर, तृतीय दुधारु पशु पुरस्कार पशुपालक कोमल पडियार पेटलावद को 10.046 लीटर पर चयनित कर दिया गया साथ ही प्रथम देशी बछड़ी पशुपालक राजमल राठौर पेटलावद, द्वितीय देशी बछड़ी पशुपालक चंदन गुर्जर को दिया गया ओर प्रथम एचएफ बछड़ी पशुपालक राजमल हामड, द्वितीय एचएफ बछड़ी पशुपालक ओमप्रकाश पाटीदार रामनगर, व प्रथम जर्सी बछडी पशुपालक शिवनारायण पाटीदार करवड़, द्वतीय जर्सी बछडी पशुपालक विरेन्द्र काग पेटलावद आदि को अलग-अलग नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में मांगीलाल काग,कमलेश हामड, उमेश आंजना, गणेश गुर्जर, अंकुर गुर्जर, धर्मेन्द्र पाटीदार, राम पाटीदार आदि पशुप्रेमियों का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें