ब्रेकिंग

भतीजे की हत्या करने वाले काका को पुलिस ने 20 घंटे में किया गिरफ्तार

लोढ़ा परिवार को गच्छाधिपति श्री नित्यसेनसूरीश्वरजी महाराज ने प्रदान किया शिलान्यास मुहूर्त

अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के उज्जैन ज़िला सगठन प्रभारी बने विशाल जैन

राजोद से कचनारिया तक की पीएम सड़क खोदी,विभाग नहीं कर रहा कोई कार्यवाही

CM कल करेंगे ₹2,387.60 करोड़ की  नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

सूचना

: गोगामेड़ी की हत्या से राजपूत समाज में आक्रोश, दिया ज्ञापन,महू नीमच हाइवे पर चक्काजाम कर आरोपियों को कड़ी सजा देने की रखी मांग

बदनावर।  श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद देशभर राजपूत समाज में आक्रोश है। इसी के चलते बुधवार को बदनावर में भी श्री राजपूत करनी सेना द्वारा विरोध प्रदर्शन कर कानवन थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई।

आक्रोशित लोगो द्वारा महू नीमच हाइवे पर चक्काजाम भी किया गया था। ज्ञापन का वाचन करते हुए करनी सेना के जिला अध्यक्ष केवलसिंह चावड़ा ने कहा कि सुखदेव सिंह के घर में  घुस कर बिशनोई गैंग द्वारा कायराना हरकत की गई  ऐसी गैंग के लोगो का सरकार द्वारा एनकाउंटर किया जाना चाहिए। ताकि इस प्रकार की घटना भी अंकुश लगे।

 जिलाध्यक्ष चावड़ा ने कहा कि उक्त घटना में शामिल आरोपियों पर प्रशासन जल्द ही उचित कार्यवाही करे। वरना राजपूत समाज द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन के दौरान में बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें