ब्रेकिंग

भतीजे की हत्या करने वाले काका को पुलिस ने 20 घंटे में किया गिरफ्तार

लोढ़ा परिवार को गच्छाधिपति श्री नित्यसेनसूरीश्वरजी महाराज ने प्रदान किया शिलान्यास मुहूर्त

अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के उज्जैन ज़िला सगठन प्रभारी बने विशाल जैन

राजोद से कचनारिया तक की पीएम सड़क खोदी,विभाग नहीं कर रहा कोई कार्यवाही

CM कल करेंगे ₹2,387.60 करोड़ की  नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

सूचना

: निमाड के काकोडा मे बर्फबारी के बाद बिछी सफेद चादर,कश्मीर जैसी फिलीग का हुआ अहसास


बरुड मे भी तेज बारिश,बरूड नदी मे आया बाढ जैसा नजारा

https://youtube.com/shorts/lLDdggLNnfE?feature=share

खरगौन। मप्र मे इन दिनो मौसम का मिजाज बदला हुआ। गर्मी के दिनो मे बारिश और ओलावृष्टि से हर कोई परेशान नजर आ रहा है। रबी फसल की कटाई अंतिम चरणों मे है लेकिन मौसम के बदले रुख से किसान परेशान है। बारिश के साथ ओला की मार ने किसानों को परेशान कर दिया। पिछले पांच दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों मे बारिश और ओलावृष्टि का क्रम जारी है।

https://youtu.be/00A7eNQsveE

रविवार को खरगोन जिले मे तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई जिससे ग्राम काकोडा मे ओलावृष्टि के बाद जमीन पर बर्फ की चादर बिछ गई। कुछ समय के लिये तो ऐसा लगने लगा की यह निमाड़ नही कश्मीर है। ग्रामीणों ने बताया की उन्होंने पहली बार इस तरह की बर्फबारी देखी है। बर्फबारी के बाद ग्रामीणों विडीयो बनाकर बर्फ से खेलते हुए मौज करते हुए नजर आये। दोपहर मे करीब 12 से 1 बजे के बीच बर्फबारी हुई  उसके कुछ देर बाद आसमान साफ होकर धूप खिल गई।

https://youtube.com/shorts/eIzLuztfBZs?feature=share

वही खरगोन जिले के एक अन्य गांव बरूड मे भी तेज बारिश हुई जिसके बाद गांव की नदी मे तेज बहाव के साथ पानी की आवक हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मार्च माह मे पहली बार इस तरह नदी मे तेज बहाव का नजारा पहली बार देखा है। वैसे मप्र के कई हिस्सों मे रविवार को बारिश एवं ओलावृष्टि हुई जिससे खेतो मे रखे गेहूं के पुल भी भीग गये। सोशल मीडिया पर दोपहर  से बारिश के फोटो एवं वीडियो वायरल होते रहे।

https://youtube.com/shorts/uiVjmJ7zeQA?feature=share

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें