: नेता प्रतिपक्ष का प्रथम आगमन कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत
Tue, Dec 26, 2023
अमझेरा - विधानसभा सत्र पूरा करने के बाद कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार का अपने गृह जिले में प्रथम आगमन हुआ इस दौरान नगर अमझेरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंच लगाकर पुष्पमाला, पुष्प वर्षा ढोल और फटाको के साथ नेता प्रतिपक्ष का भव्य स्वागत सम्मान किया साथ ही मनावर चौराहे पर रोहित राठौड़ के द्वारा सिंगार को तराजू में बैठाकर केले से तोला गया। नेता प्रतिपक्ष बस स्टेण्ड स्थित 1857 क्रांति के महानायक महाराव बख्तावरसिंह के महल परिसर मे पहुँचे एवं राजा कि अश्वरोही प्रतिमा पर पुष्पहार और साफा पहनाया साथ ही मिडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने बताया की महल पुरातत्व विभाग के अधीन है और जर्जर अवस्था में है इसका जीर्णोद्धार होना चाहिए। नगर के पार्श्वनाथ जैन मंदिर और तीर्थ स्थल माँ अमका-झमका मन्दिर पर भी नेता प्रतिपक्ष दर्शन करने पहुंचे । इस अवसर पर मोहन मुकाती, राजेश चौहान, रोहित राठोड़, कमलेश दवे, विशाल जैन, राजेश मोदी, अखलेश चंदेरिया, अर्जुन मोहनिया, सागर कुमावत, शहीद खान, आदि कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद रहे |
: नेता प्रतिपक्ष सिंघार को फलो से तोला
Mon, Dec 25, 2023
अमझेरा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का क्षेत्र में प्रथम आगमन हुआ। ग्राम राजपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। साथ हि जामफल से तोला गया। इस दौरान मोहन मुकाती, दिनेश मोलवा, धनश्याम हामड़, मोहन चौधरी, बन्टी पड़ियार, लोकेश हामड़, राकेस भायल , दिपक पटेल, अरुण चौधरी, भूपेंद्र आगलेचा आदि उपस्थित थे।
: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कि जयंती मनाई
Mon, Dec 25, 2023
अमझेरा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी वाजपेयी कि जन्म जयंती मनाई गई। ग्राम पंचायत भवन में भाजपा कार्यकताओ एवं ग्रामीणों के द्वारा वाजपेयी जी के चित्र का पूजन कर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान रवि पाठक, नीलांबर शर्मा, भगवानदास खंडेलवाल, मोहन ठाकुर, कृष्ण वल्लभ गुप्ता, शिवा मकवाना, विजय दीक्षित, धीरेन्द्र रघुवंशी, प्रदीप सिंह राठौर, विजय सोलंकी, सोनू रघुवंशी, अभिजीत पंडित सहित ग्राम पंचायत सचिव गोपाल कुमावत आदि उपस्थित थे।