: कार सेवकों का किया सम्मान
Tue, Jan 23, 2024
अमझेरा। नगर के कनक धाम पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत कार सेवको का भी सम्मान किया गया। श्री श्री 1008 महंत घनश्यामदास जी महाराज जूना राजपिपला एवं पुजारी राहुल शर्मा, कृष्णा शर्मा द्वारा शहीद नगरी अमझेरा से वर्ष 1990 मे कार सेवा मे अयोध्या गये नीलांबर शर्मा, अरुण शर्मा, धीरेन्द्र रघुवंशी, सुरेश राठौड़, गोपाल गुप्ता का प्रतिक चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेट कर सम्मान किया गया। कार सेवक नीलांबर शर्मा ने अपने संस्मरण सुनाये एवं बताया कि चने एवं गुड़ खाकर 14 दिनों तक जेल मे रहे वही ट्रक मे मजदूरों से रूप मे पहुंचकर यात्रा कि थी। कई परेशानियों के दौर से सभी गुजरे थे। आज उसी स्थान पर पुन राम लाला विराजित हुए है मन प्रफुल्लित हो गया। अब फिर से अयोध्या पहुंचकर भगवान के दर्शन करेंगे।
: पुर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ हुआ श्री राम मारुति महायज्ञ का समापन
Tue, Jan 23, 2024
अमझेरा । नगर के श्री राम चौक स्तिथ कनक धाम में भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं पंच कुण्डात्मक श्री राम मारुति महायज्ञ कार्यक्रम संपन्न हुआ। भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या के साथ भगवान श्री कृष्ण, रुक्मणि की नगरी कनक धाम में भी रामलला विराजमान हो गये है मंदिर को पुष्पों द्वारा सजाया गया यज्ञाचार्यो और यजमानो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन और अभिषेक करके भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
कनक भवन में श्री राम दरबार, श्री पशुपतिनाथ, श्री हनुमान जी के साथ नाग महाराज की भव्य प्रतिमा विराजमान हुई है । पंच कुण्डात्मक श्री राम मारुति महायज्ञ की पुर्णाहुति के साथ समरसता महाआरती की गई और जिसमे समस्त भक्तजन आरती की थाली घर से सजा कर लाये और महाआरती में शामिल हुए दोपहर 1 बजे से भंडारा प्रारम्भ हुआ जो रात्रि 9 बजे तक चलता रहा जिसमे हजारों भक्त भोजन प्रसादी ग्रहण करने पहुँचे।
आयोजन मे क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल, पूर्व विधायक वेलसीह भूरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे आदि भी उपस्थित हुए। मंदिर के पुजारी कृष्णा शर्मा, राहुल शर्मा ने स्वागत किया।
: ट्रांसमिशन एलिमेंट्स के मेंटेनेंस में आधुनिक तकनीक का समावेश वतर्मान की मांग: एम डी इंजी सुनील तिवारी
Tue, Jan 23, 2024
पावर ग्रिड ने साझा की एम पी ट्रांसको के साथ एडवांस तकनीक
जबलपुर। अति उच्च दाब लाइनों एवं उपकेन्द्रों के संधारण में अत्याधुनिक नई तकनीक का उपयोग करके कम समय में ही तकनीकी खराबी का विश्लेषण संभव है, जिससे प्राथमिकता निर्धारित करते हुये व्यवधान होने से बचाने में मदद मिल रही है। एम पी पावर ट्रांसमिशन कंपनी और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन आफ इंडिया के बीच मेंटेनेंस की एडवांस तकनीकों की पद्धतियों को आपस में साझा करने के लिए आयोजित सेमिनार को संबोधित करते यह बात एमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी ने कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एम पी ट्रांसको अत्याधुनिक तकनीक एवं नवाचार के प्रति संवेदनशील है तथा तकनीकी कर्मियों के अभाव के बाबजूद भी अति उच्च दाब लाइनों एवं उपकेन्द्रों का संधारण कार्य तथा ट्रिपिंग को न्यूनतम स्तर पर रखना विभिन्न नवाचारों के कारण ही संभव हो पाया है।
उन्होंने कहा कि एम पी ट्रांसको वर्तमान में विभिन्न चुनौतियों के बावजूद नई तकनीकों के समावेश से ही राष्ट्रीय स्तर पर ट्रांसमिशन हानि को न्यूनतम तथा लाइनों एवं उपकेन्द्रों की उपलब्धता मानक स्तर से अधिक रखने में सफल रहा है। पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड गुरूग्राम नई दिल्ली के वरिष्ठ महा प्रबंधक कुलेश्वर साहू
द्वारा परिसंम्पति प्रबंधन, अति उच्च दाब लाइनों एवं उपकेन्द्रों के संधारण से संबंधित वृहद् तकनीकी पहलुओं पर प्रस्तुतिकरण किया गया और उन्होंने पावर ग्रिड में अपनाई जा रही एडवांस तकनीकी पद्धतियों के बारे में विस्तार से बताया । सेमिनार में एमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी के इंजिनियर्स ने हिस्सा लिया।
सेमिनार के संयोजक मुख्य अभियंता संदीप कुमार गायकवाड ने सेमिनार का संचालन एवं आभार प्रदर्शन किया।