: पुर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ हुआ श्री राम मारुति महायज्ञ का समापन
Admin
Tue, Jan 23, 2024

अमझेरा । नगर के श्री राम चौक स्तिथ कनक धाम में भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं पंच कुण्डात्मक श्री राम मारुति महायज्ञ कार्यक्रम संपन्न हुआ। भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या के साथ भगवान श्री कृष्ण, रुक्मणि की नगरी कनक धाम में भी रामलला विराजमान हो गये है मंदिर को पुष्पों द्वारा सजाया गया यज्ञाचार्यो और यजमानो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन और अभिषेक करके भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

कनक भवन में श्री राम दरबार, श्री पशुपतिनाथ, श्री हनुमान जी के साथ नाग महाराज की भव्य प्रतिमा विराजमान हुई है । पंच कुण्डात्मक श्री राम मारुति महायज्ञ की पुर्णाहुति के साथ समरसता महाआरती की गई और जिसमे समस्त भक्तजन आरती की थाली घर से सजा कर लाये और महाआरती में शामिल हुए दोपहर 1 बजे से भंडारा प्रारम्भ हुआ जो रात्रि 9 बजे तक चलता रहा जिसमे हजारों भक्त भोजन प्रसादी ग्रहण करने पहुँचे।
आयोजन मे क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल, पूर्व विधायक वेलसीह भूरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे आदि भी उपस्थित हुए। मंदिर के पुजारी कृष्णा शर्मा, राहुल शर्मा ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन