संगीतमय सुंदरकांड : छोडेंगे नही तेरा साथ दादा दयालु मरते दम तक शानदार भजनों पर सुंदरकांड पाठ की दी प्रस्तुति
Bakhtavar Express
Sun, Jul 27, 2025
सरदारपुर। नगर के पुराने नेशनल हाइवे इन्दौर अहमदाबाद मार्ग से सटे हुए श्रीदादा दयालु खेड़ापति हनुमानजी मन्दिर पर शनिवार को श्रावण मास के उपलक्ष्य में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। श्रीराम भक्त सुन्दरकांड मंडल के गायक पलाश आर्य, सुमित चौहान ने छोडेंगे नहीं तेरा साथ दादा दयालु मरते दम तक, संतोष सिसोदिया टांडा ने भारत की है यह कहानी सदियों से है पुरानी, है ये ज्ञान की गंगा, ऋषियों की है पुरानी, जैसे एक से बढ़कर एक मधुर स्वरो में सुन्दर भजनों पर शानदार चौपाइयों की प्रस्तुति दी गई। आर्यन पर दीपेश गेहलोद, ढोलक कान्हा सोलंकी, जय सोनी, बाबू बंसल, निखिलेश गर्ग द्वारा संगत दी गई। कार्यक्रम के दौरान भक्तजन भावविभोर होकर झुमते रहे, महिलाओं ने गरबा नृत्य किया। कार्यक्रम रात 9 बजे 12 बजे तक चला। समापन बाद हनुमानजी की आरती उतारकर भक्तो को प्रसादी बाटी गई। कार्यक्रम के लाभार्थी भरत राठौर, तेजकुंवर राठौर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन