ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

सुविधा : सिविल अस्पताल मे आरंभ हुई एक्स रे मशीन,ओपीडी मे प्रतिदिन दर्ज हो रहे सैकडो मरीज

Bakhtavar Express

Tue, Sep 2, 2025





सरदारपुर। सिविल अस्पताल मे लंबे समय से बंद पडी एक्स रे मशीन आरंभ हो गई। एक्स रे मशीन बंद होने से मरीजों को एक्स रे करवाने के लिये बाहर जाना पडता था। सिविल अस्पताल नये भवन मे संचालित होने के साथ ही नवीन मशीन भी आ गए थी लेकीन इंस्टालेशन नही होने से मशीन आरंभ नही हो पाई थी। एक्स रे टेक्नीशियन रणजीत सिंह चौहान ने बताया की सोमवार से मरीजो के एक्स रे करना आरंभ कर दिये  है।


वही सीबीएमओ डाॅ अरूण मोहरानी ने बताया की एक्स रे मशीन के साथ ही डिजिटल एक्स रे के लिये मशीन की मांग को लेकर भोपाल पत्र भेजा गया है। जल्द ही सिविल अस्पताल मे डिजिटल एक्स रे की सुविधा मिलने लगेगी जिसमे माइनर फ्रेक्चर का भी पता चल जायेगा।
वही सिविल अस्पताल की ओपीडी और आईपीडी मे प्रतिदिन बडी संख्या मे मरीज दर्ज हो रहे है। मंगलवार को 400 से अधिक मरीज ओपीडी मे दर्ज किये गये तो आईपीडी मे भी 83 मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें