ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: मनावर मे हुआ विश्व का पहला जटिल ऑपरेशन 9 महीने की गर्भावस्था पूर्ण करने के बाद स्वस्थ शिशु के साथ  निकाली 450 ग्राम की पथरी

Admin

Tue, Oct 10, 2023

अनिल जैन
मनावर। स्थानीय कैलाश हास्पिटल मनावर में सोमवार को गर्भावस्था के साथ एक दुर्लभ बीमारी का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हुआ। मरीज़ को मूत्राशय में 11 सेमी बड़ी पथरी थी जिसके बारे में गर्भावस्था के समय सोनोग्राफी से पता चला। गर्भावस्था पूर्ण होने पर इस पथरी की वजह से सामान्य प्रसूति संभव नहीं थी, इस कारण एक ही आपरेशन द्वारा शिशु एवं पथरी को साथ में निकालने का निर्णय चिकित्सकों की टीम ने लिया।

सोमवार को डा. कल्पना पाटीदार एवं टीम द्वारा मरीज़ का आपरेशन कर पहले शिशु फिर पथरी को निकाला गया। आपरेशन के बाद माता एवं शिशु दोनों स्वस्थ है। इस तरह की जटिल सर्जरी पूरे क्षेत्र में पहली बार हुई है। पथरी का आकार 11 सेमी 9 सेमी एवं वजन 438 ग्राम है।

पूरे विश्व में इससे पहले केवल एक बार इतने बड़े आकार की पथरी डिलीवरी के समय निकाली गई है। 9 महीने की गर्भावस्था पूर्ण करने के बाद स्वस्थ शिशु के साथ पथरी निकालने का यह प्रथम आपरेशन है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें