ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

छडावद में ग्रामीणो एवं किसानो ने किया विधायक ग्रेवाल का स्वागत : विधायक ग्रेवाल के प्रयास से खरमौर अभ्यारण्य से बाहर हुए 14 ग्राम, खरीदी बिक्री होगी प्रारंभ,

Bakhtavar Express

Sun, Jul 6, 2025

सरदारपुर। विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयासो से खरमौर अभ्यारण्य सरदारपुर से 14 ग्राम बाहर हो गए है खरमौर अभ्यारण्य का डीनोटिफिकेशन 3 जुलाई 2025 को जारी किया गया है अब खरमौर अभ्यारण्य के 14 ग्राम जिनमे खरीदी ब्रिक्री पर रोक लगी हुई थी वह हट जाएगी और ग्राम गुमानपुरा, बिमरोड, छडावद, धुलेट, पिपरनी, सेमल्या, केरिया, करनावद, सियावद, अमोदिया, सोनगढ, महापुरा, टिमायची, भानगढ के ग्रामीणजन अपनी निजी भूमि की खरीदी बिक्री कर सकेंगे। पूर्व मे अधिसूचित क्षैत्र 348.12 वर्ग किलोमीटर मे से 215.2872 वर्ग किलोमीटर राजस्व भूमि खरमौर के आरक्षित क्षैत्र से बाहर हुई है अब सिर्फ 132.8344 वर्ग किलोमीटर वन भूमि खरमौर अभ्यारण्य मे रहेगी। खरमौर अभ्यारण्य का डीनोटिफिकेशन जारी करवाने मे अहम भूमिका निभाने वाले विधायक प्रताप ग्रेवाल का ग्राम छडावद आगमन पर ग्रामीणो ने पुष्पमाला से स्वागत कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान माखनसिंह पटेल, लक्ष्मण काग, मेहताबसिंह राठौड, बाबुलाल मोरी, भीमालाल चोधरी, रतनलाल पडियार, बाबुलाल काग, मोतीसिंह राठौड, राजु सिंदल, अमरसिंह, केरसिंह राठौड, शांतिलाल सिंदल, दिनेश राठौड सहित बडी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें