ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: बोल बम के जयकारो के साथ अमझेरा के सभी प्रमुख शिवालयों का मॉं शिप्रा के जल से किया जलाभिषेक,रास्ते भर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Admin

Wed, Jul 31, 2024

अमझेरा । बोल बम कावड़ यात्रा संघ अमझेरा के द्वारा लगातार 9वें वर्ष में उज्जैन महाकांल ज्योर्तिंलिंग से अमझेरा राजराजेष्वर महादेव के लिए कावड़ यात्रा निकाली गई जिसमें कावड़ियों के द्वारा 130 किमी की पैदल दुरी एवं कपीलेष्वर महादेव, बोरेष्वर महादेव,गुणावद,नागदा,केसरपुरा के पड़ावों को पार कर अमझेरा पहुंचे जिनके द्वारा नगर के रत्नेष्वर महादेव,सिद्धनाथ महादेव,जयेष्वर महादेव,गंगेश्वर महादेव,पशुपतिनाथ महादेव,वरदेष्वर महादेव,बाबा बैजनाथ महादेव सहीत राजराजेष्वर महादेव का मॉ शिप्रा के साथ ही मॉ नर्मदा एवं मॉ चम्बल नदी के पवित्र जल से बोल बम के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया गया । पड़ाव स्थलों के साथ ही यात्रा के अमझेरा पहुंचने पर ग्राम पंचायत,नगरजनों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्वागत किया गया । यात्रा संयोजक विजयकुमार शर्मा ने बताया कि इस कावड़ यात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण,बेटी बचाओ,गाय बचाओ का संदेश रास्ते भर दिया गया साथ ही सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें