ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

नागदा व्यापारी संघ के पद अलंकरण सम्मान एवं मिलन समारोह का हुआ आयोजन : सेवा भावना जब व्यापार का संस्कार बन जाती है, तब वह समाज निर्माण की मजबूत नींव रखती है- एसडीएम मिमरोट

Bakhtavar Express

Sat, Dec 20, 2025

नागदा (धार)। सेवा भावना जब व्यापार का संस्कार बन जाती है, तब वह समाज निर्माण की मजबूत नींव रखती है। किराना व्यापारी संघ नागदा इसी भावना का जीवंत उदाहरण है, जिसने व्यापार के साथ-साथ सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दायित्वों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन किया है। शिक्षा के क्षेत्र में संघ की सक्रिय भूमिका समाज को नई दिशा देने वाली है और यह अन्य संगठनों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। दिवंगत हिरालाल सोलंकी पत्रकार व कालुराम कुमावत प्रतिष्ठित व्यापारियों को मरणोपरांत व्यावसायिक रत्न अलंकरण से सम्मानित किया जाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके सेवा, समर्पण और समाज के प्रति आजीवन योगदान का ससम्मान स्मरण है। उक्त बातें किराना व्यापारी संघ नागदा द्वारा शनिवार को सोमनाथ गार्डन नागदा में आयोजित व्यापारी संघ के पद अलंकरण सम्मान एवं मिलन समारोह में दोनो ही दिवंगत व्यापारियों को श्रद्धांजली देते हुए मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी बदनावर प्रियंका मिमरोट ने कही। अध्यक्षता कर रहे एसडीओपी बदनावर अरविन्दसिंह तोमर, विशेष अतिथि तहसीलदार सुरेश नागर, नायब तहसीलदार सुनील पीडियार, थाना प्रभारी कानवन गगन हनवत, संघ अध्यक्ष राजेन्द्र बोकड़िया द्वारा माँ लक्ष्मी जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित व दिवंगत हिरालाल सोलंकी, कालुराम कुमावत के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। अतिथियों का स्वागत संघ के राजमल राठौड़, अशोक सोलंकी, विमल कोठारी, राजु सुराना, मुफज्जल हुसैन बोहरा, कमलेश पगारिया व संघ सदस्यों ने पुष्प माला पहनाकर किया।

स्वागत उद्बोधन राजेन्द्र बोकड़िया ने देते हुए संघ द्वारा किये गए कार्याे की जानकारी देते हुए दिवंगतों को श्रद्धांजली अर्पित की। वहीं पूर्व सरपंच गोरधनलाल राठौड़, संघवी संतोष मेहता, पूर्व सरपंच सुनिल साँखला, डाॅ. लोकेश जड़िया, तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष गोवर्धनसिंह डोडिया ने भी दिवंगतों के जीवन पर प्रकाश डाला। अतिथियों द्वारा दिवंगतों के परिवारजन अशोक सोलंकी, रतन कुमावत का शाल, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया। अभिनंदन पत्र का वाचन संघ के अनिल नाहर ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसडीओपी अरविन्दसिंह तोमर ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था और कल्याण में मूलतः व्यवसाईयों का अपना एक सम्बल है, व्यवसाई के साथ ऐसे आयोजन निश्चित ही गौरान्वित करने वाले है। आगे भी ऐसे आयोजनों का क्रम संघ हमेशा बनाए रखे, सभी व्यापारी साथी बधाई के पात्र है। तहसीलदार सुरेश नागर ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है, यह व्यापारी संघ की गतिविधियाँ व समय-समय पर किये जाने वाले आयोजन दिखाते हैं। जिस तरह एक लकड़ी को तो आसानी से तोड़ा जा सकता है, लेकिन लकड़ियों के गठ्ठर को तोड़ना अत्यंत कठिन होता है। यही व्यक्तित्व व्यापारी संघ मंे दिखाई देता है। वहीं नायब तहसीलदार सुनील पीडियार, थाना प्रभारी कानवन गगन हनवत ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारी, जन प्रतिनिधि, मीडियाकर्मी व गणमान्यांे ने दिवंगतों को पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धांजली दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनवर मंसुरी ने किया व आभार राजमल राठौड़ ने माना।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें