ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

SDM ने उपखण्ड स्तरीय जल परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया : जल परीक्षण कार्य नियमित रूप से किया जाए SDM सलोनी अग्रवाल

Bakhtavar Express

Thu, Jan 15, 2026

सरदारपुर। एसडीएम सलोनी अग्रवाल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सरदारपुर की उपखण्ड स्तरीय जल परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री एवं प्रयोगशाला रसायनज्ञ से जल परीक्षण के विभिन्न पैरामीटर, जैसे पीएच (पी एच), टी.डी.एस., टर्बिडिटी, क्लोराइड, सल्फेट, नाइट्रेट, मैंगनीज, तथा जीवाणु परीक्षण (ई-कोलाई एवं थर्मोटोलरेंट जीवाणु) के संबंध में एसडीएम अग्रवाल ने विस्तृत जानकारी प्राप्त कर जल परीक्षण के दौरान प्राप्त परिणामों की जानकारी ली।

एसडीएम ने प्रयोगशाला में जल परीक्षण हेतु उपलब्ध रसायनों की जांच की गई एवं प्राप्त जल सैम्पलों का निरीक्षण किया गया। साथ ही नगर परिषद सरदारपुर एवं राजगढ़ तथा विद्यालयो, आंगनवाड़ीयो एवं छात्रावासों में प्रदाय किए जा रहे पेयजल सैम्पलों के जल परीक्षण परिणामों की समीक्षा की गई। एसडीएम अग्रवाल ने मौजूद अधिकारियों को जल परीक्षण कार्य नियमित रूप से किए जाने हेतु निर्देश दिए। इस दौरान विभाग के कार्यपालन यंत्री एनएस भूरिया, सहायक यंत्री श्रीमंता डोंगरदिवे, उपयंत्री महाजन, रसोनिया, केमिस्ट भारत बड़तीया, प्रयोगशाला सहायक केके मारू सहित अन्य मौजूद रहे। उक्त जानकारी विभाग के ब्लॉक समन्वयक डॉ. बीएल परवार ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें