ब्रेकिंग

शहीद टीआई दिलीप पुरी की शहादत को नमन करने आ रहे जनप्रतिनिधि ओर अधिकारी परिजनों को बंधाया ढांढस

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

सूचना

: गांवों में जल संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देना होगा, तभी इसका वास्तविक लाभ मिल सकेगा- पटेल, माही नदी के उद्गम स्थल मिंडा में जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन,पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल,जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में दिया प्रेरणादायक संदेश

Admin

Tue, May 20, 2025

  सरदारपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने मंगलवार को माही नदी के उद्गम स्थल ग्राम मिंडा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश प्राचीनकाल से जल संरचनाओं का धनी रहा है और इसे नदियों का मायका कहा जाता है। यहां से निकलने वाली नदियाँ देश के बड़े भूभाग को जीवन देती हैं, इसलिए जल संरक्षण और संवर्धन वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। श्री पटेल ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को जल संकट से बचाने के लिए अभी से ठोस प्रयास करना जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से पौधों और वृक्षों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि जल और हरियाली एक-दूसरे के पूरक हैं। जब हम पेड़ लगाएंगे और उन्हें संरक्षित करेंगे, तभी जल स्रोतों को भी जीवित रख सकेंगे। जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने प्राकृतिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने, वर्षा जल संचयन की पद्धतियों को अपनाने और स्थानीय जल निकायों की स्वच्छता व देखरेख के लिए जनभागीदारी को ज़रूरी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि गांवों में जल संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देना होगा, तभी इसका वास्तविक लाभ मिल सकेगा।   कार्यक्रम में ज़िला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंग मेड़ा,सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, चंचल पाटीदार, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी,जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित,सरपंच मयाराम मेडा सहित जन प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में जल संरक्षण के इस संकल्प में सहभागिता का संकल्प लिया।   इससे पूर्व मंत्री श्री पटेल ने माही नदी के उद्गम स्थल स्थित माही माता मंदिर में पूजन-अर्चन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी आश्वासन दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें