: दो विधानसभा के 100 बूथों पर होगा मतदान,10 मोबाइल पार्टी करेगी सतत निगरानी
Admin
Thu, Nov 16, 2023

अमझेरा। विधानसभा निर्वाचन के लिए अमझेरा थाना अंतर्गत 100 मतदान केन्द्रो पर दो विधानसभा गंधवानी एवं सरदारपुर विधानसभा के मतदान होंगे। पुलिस प्रशाशन के द्वारा सभी मतदान केंद्र सहित संवेदनशील मतदान केंद्र पर पेनी निगाह रखी जा रही है। थाना क्षेत्रों मे पुलिस के जवान मुस्तेद है वही 10 मोबाइल पार्टी लगातार गस्त पर रहेगी। थाना प्रभारी संजय सिंह बेस ने बताया कि क्षेत्र के करीब 150 गुंडे बदमाशों को सावधानी पर्ची बटी गई है। थाना क्षेत्र मे 23 मतदान केंद्र संवेदनशील है जिनपर विशेष सुरक्षा केन्द्रो कि गई है। पर्याप्त संख्या मे पुलिस बल भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन