ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: लोकसभा चुनाव को लेकर बीएलओ द्वारा बांटी जा रही है मतदाता पर्ची

Admin

Wed, May 1, 2024

अमझेरा - निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार धार जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन और सरदारपुर एसडीएम मेघा पंवार के मार्गदर्शन मे नगर अमझेरा मे बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओ को मतदाता पर्ची बांटी जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि दिनांक 13 मई को लोकसभा चुनाव होना है। इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पर्ची उपलब्ध कराई गई है मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए सभी जरूरी सूचनाओं को भी मतदान केंद्र के प्रवेश स्थल पर अंकित किया गया है इन सूचना पटलों पर सभी आवश्यक जानकारियां जैसे विधानसभा क्षेत्र का नाम, मतदान केंद्र का नाम, कुल महिला एवं पुरुष मतदाताओं की संख्या, मतदान का दिनांक व मतदान का समय भी प्रदर्शित किया गया है इसमें महत्वपूर्ण बात यह है कि मतदान केंद्रो के सूचना पटल पर हेल्पलाईन नम्बर 1950 भी अंकित किया गया है। साथ ही संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ का नाम व मोबाईल नम्बर भी दिया गया है कोई भी मतदाता किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दिये गये नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है। नगर मे कुल 9 मतदान केन्द्र है जिस पर धीरज चौहान, प्रवीण कुमार पंचोली, सदाकत खान, शेजाद अली, हरीसिंह हटीला, गेंदालाल कामलिया, गोविंद हामड़, पवन परिहार, सुधीर कुमार सूर्यवंशी बीएलओ कार्यरत है |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें