ब्रेकिंग

शहीद टीआई दिलीप पुरी की शहादत को नमन करने आ रहे जनप्रतिनिधि ओर अधिकारी परिजनों को बंधाया ढांढस

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

सूचना

: अणुव्रत समिति एवम तेरापंथ सभा द्वारा किया गया मतदाता जागरूक अभियान

Admin

Thu, May 2, 2024

कल्याणपुरा। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी राजसमन्द व अणुव्रत सेवी सुरेश कोठारी,अणुविभा मध्यांचल के संगठन मंत्री श्रीमति साधना कोठारी के मार्गदर्शन में अणुव्रत समिति एवं तेरापंथ सभा कल्याणपुरा के तत्वावधान में सी.एम.राईज विद्यालय ,कल्याणपुरा में अणुव्रत मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ। अणुव्रत समिति संयोजक महेश सेठिया एवं कार्यकर्ता मुकेश मोरी ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री ओझा जी की उपस्थिति में विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ़ को सम्बोधित करते हुए लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर 13 मई को प्रलोभन एवं भय मुक्त होकर जागरूकता के साथ अपने बहुमूल्य मताधिकार का उपयोग सुनिश्चित करते हुए मत का दान करने हेतु आव्हान किया ताकि अच्छे और सच्चे जन प्रतिनिधि का चयन कर सही राष्ट्र का निर्माण हो सके। इस अवसर पर उपस्थित झाबुआ ज़िले से पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित श्रीमती शान्ति जी परमार का अणुव्रत समिति एवं तेरापंथ सभा कल्याणपुरा द्वारा अभिनन्दन किया गया । कार्यक्रम में अणुव्रत समिति की और से संयोजक मंजु पीपाडा अध्यक्ष मयूर भंडारी मंत्री शीतल दुधेड़िया एवं महिला मंडल से सुभद्रा सेठिया उपस्थित थे ,कार्यक्रम का संचालन अध्यापक केशव बुंदेला द्वारा एवं आभार व्यक्त महेश सेठिया द्वारा किया गया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें