: एक सप्ताह का सफर पुर्ण किया विकास यात्रा ने, घटोदा मे पेयजल टंकी निर्माण के लिये मंडलेचा परिवार ने दान की भुमि
Admin
Sun, Feb 12, 2023
पीएचई विभाग ने दानदाता का किया सम्मान

सरदारपुर। संत रविदास जयंती से आरंभ हुई विकास यात्रा को सफर को एक सप्ताह पूर्ण हो चुके है। रविवार को विकास यात्रा घटोदा मे जल कलश यात्रा के साथ आरंभ हुई। घटोदा मे आयोजीत कार्यक्रम मे जनप्रतिनिधीयो एंव अधिकारीयो ने सरकार की विकास रूपी योजनाओ की जानकारी दैकर जनता की समस्याओ को सुना। गांव मे पेयजल टंकी के निर्माण के लिये दसाई निवासी बाबुलाल मंडलेचा परिवार के द्वारा अपनी जमीन दान मे दी। जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत एकल ग्राम नलजल योजना मे ग्राम घटोदा 1.25 लाख लीटर क्षमता की टंकी निर्माण होगा इसके लिये बाबुलाल मंडलेचा परिवार ने घटोदा मे स्थित अपनी भुमी टंकी निर्माण के लिये दान मे दी। जिस पर लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग के एसडीओ नवलसिंह भुरिया के द्वारा मंडलेचा परिवार के सुभाष मंडलेचा का पुष्पहार से स्वागत कर शाल श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया।

विकास यात्रा भरावदा , भिलगुन,बालोदा, कपास्थल, सोन्याखेडी होते हुये केशरपुरा पहुॅची जहा पर रात्रि विश्राम हुआ। यहा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकास यात्रा के दौरान कई स्थानो पर निर्माण कार्यो का भुमिपुजन एंव लोकार्पण किया गया।
विकास यात्रा मे भूतपूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया , जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील गामड़ , सरपंच बालोदा श्रीमती तुलसा बाई नायब तहसीलदार रवि शर्मा,एसडीओपी रामसिंह मेडा, जल संसाधन एसडीओ अशोक गर्ग,जनपद पंचायत सदस्य धुलजी रेवाटिया,मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र रघुवंशी, ,चैकी प्रभारी दसई अशोक कनेश दसई,एसडीओ आरईएस ललित वेद , पीडब्लुडी विभाग के जगदीश पाठक आदि उपस्थित थे। सभी जगह कार्यक्रम का संचालन विकास यात्रा के मिडीया प्रभारी अश्विन दिक्षीत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन