ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

11 करोड़ से बना सिविल अस्पताल का नया भवन,आधुनिक सुविधाओ से होगा लैस : 120 साल पहले 8 बैड के साथ आरंभ हुआ विक्टोरिया हास्पिटल अब 50 बैड का बना सिविल अस्पताल जल्द होगा नये भवन मे प्रारंभ

Bakhtavar Express

Tue, Jul 1, 2025

सरदारपुर @ आरिफ शेख। आदिवासी बाहुल्य सरदारपुर विधानसभा वैसे तो करीब दो दशक पुर्व तक पिछड़ी हुई विधानसभा मे गिनी जाती थी लेकिन कुछ वर्ष पुर्व सरदारपुर विधानसभा मे विकास कार्यो का ग्राफ तेजी से बढा है। इनमे स्वास्थ सुविधाओं मे भी तहसील क्षैत्र मे विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। करीब 11 करोड की लागत से सिविल अस्पताल का दो मंजीला भवन बनकर तैयार हो चुका है। जल्द ही इस भवन का लोकार्पण होकर मरीजो को आधुनिक सुविधाओं के साथ उपचार मिलने लग जायेगा। वैसे अभी तक जो सुविधाएं मरीजों को निजी चिकित्सालय मे मिलती थी उस प्रकार की सुविधाएं सिविल अस्पताल के इस आधुनिक भवन मे मिलेेेगी।

वैसे तो वर्ष 1905 मे 8 बैड से विक्टोरिया हॉस्पिटल के नाम से अंग्रेजी शासन काल मे सरदारपुर मे स्वास्थ्य सुविधाये आरंभ हुई थी । समय-समय पर इसमे बढ़ोतरी होकर वर्तमान मे यहा पर 30 बैड का सिविल अस्पताल संचालित हो रहा है। लेकिन नया भवन 50 बैड का है। जिसका दो मंजिला भव्य भवन बनकर तैयार हो चुका है। वैसे अस्पताल के भवन को इस तरह बनाया गया है की यदि इसे भविष्य मे 100 बेड मे परिवर्तित करना पडे तो इसी पर दो मंजील अतिरिक्त बनाई जा सकती है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया सिविल अस्पताल -

सिविल अस्पताल का नया भवन आधुनिक सुविधाओं से लेस होगा। दो मंजिला इस भवन मे सारी सुविधाएं होगी मरीजो को ओपीडी पर्ची से लेकर जांच सहित सारी सुविधाएं इस भवन मे मिल जायेगी। दो मंजिला इस भवन मे 60 कक्ष बनाये गये है ।

भवन मे सिढीयो के साथ रैंप का भी निर्माण किया गया है ताकी दुसरी मंजिल पर मरीज को स्टेक्चर पर आसानी से ले जाया जा सके।

इस प्रकार की होगी तल मंजिल- तल मंजिल मे दो प्रवेश द्वार है जिनमे एक से उपचार के लिये आने वाले मरीजो की एंट्री होगी वही दुसरे गेट से डाक्टर एंव अन्य स्टाफ प्रवेश करेगा। प्रवेश द्वार पर पूछताछ काउंटर होगा । उसके बाद ओपीडी जनरल,ओपीडी थैल्मिक,ओपीडी डेंटल,ओपीडी,इएनटी,ओपीडी सर्जिकल,ओपीडी गायनिक,युएसजी,वार्ड,पोस्ट लेबर हाल,स्टोर कक्ष,प्री लेबर हाल,लेबर हाल,एमसीएच कक्ष,एएनटी क्लिीनिक,इलेक्ट्रीक कक्ष,स्टोर कक्ष,रजिस्टेªशन कक्ष,ड्रग डिस्ट्रीब्युशन कक्ष,डेसिंग कक्ष,वैक्सीनेशन कक्ष,टेक्निकल स्टाफ एरिया,एक्स रे कक्ष,पैथोलोजिस्टध्सेंम्पल कलेक्शन,नर्स स्टेशन कक्ष,पैथोलोजी लैब,सफाई कक्ष,मिनी ओटी,आपातकालीन डाक्टर कक्ष,प्लास्टर कक्ष,आपातकालीन वार्ड,वार्ड,डाक्टर चेंज कक्ष,नर्स चैंज कक्ष,प्रसाधन सहित पुरूष ,महिला एंव विकलांग प्रसाधन कक्ष की सुविधा होगी।

पहली मंजील पर यह मिलेगी सुविधाः- पहली मंजील पर आशा वर्कर कक्ष,ओपीडी आयुष,स्टोर कक्ष,मीटीग हाल,रक्त भंडारण,इम्मुनाइजेसन,आफीस,मेट्रेन,हास्पिटल मेनेजर कक्ष,वार्ड,वार्ड,इलेक्ट्रीक कक्ष,स्टोर कक्ष,डाक्टर कक्ष,नर्स स्टेशन कक्ष,एमसीएच कक्ष,एचडीओ कक्ष,पोस्ट आपरेटीग वार्ड,क्लीन युटीलिटी,प्री ओपरेटीव वार्ड,स्टोर कक्ष डाक्टर चेंज कक्ष,नर्स चैंज कक्ष,प्रसाधन सहित पुरूष व महिला प्रसाधन कक्ष की सुविधा होगी।

नये सिविल अस्पताल भवन मे कई प्रकार की सुविधाये मिलने लग जायेगी जो अभी पुराने भवन मे नही मिल पा रही थी । जिसमे गायनिक डॉक्टर के आने के बाद सोनोग्राफी की सुविधा मिलेगी। अभी पुराने भवन मे माइनर ओटी है। नये भवन मे मेजर ओटी मे सर्जन के द्वारा कई प्रकार के ऑपरेशन किये जा सकेगे। यही नही इसी भवन मे बच्चो के 20 बैड का पोषण पुनर्वास केंद्र का भी संचालन होगा। यही नही नया भवन सीसीटीवी कैमरो की निगरानी मे होगा। अस्पताल के हर कोने मे कैमरे लगाये गये है। साथ ही फायर अलार्म सिस्टम लगा हुआ है यदि कोई धूम्रपान करता हे तो उसके धुए से अलार्म बज जायेगा।

बिजली के इमरजेंसी व्यवस्था मे जनरेटर के साथ ही सोलर एनर्जी की भी व्यवस्था होगी। साथ ही आईसीयू मे हर बैड पर ऑक्सीजन सुविधा मरीजों को मिलेगी।

सीबीएमओ डाॅ अरूण मोहरानी ने बताया की सिविल अस्पताल का नया भवन आधुनिक सुविधाओं से लैंस होगा मरीजो को एक ही भवन के अंदर सारी सुविधाये मिल जायेगी।

डाॅ मोहरानी ने बताया की हमारा प्रयास रहेगा की सिविल अस्पताल मे मरीजो को हर वह स्वास्थ्य सुविधा आसानी से मिले जो उन्हे निजी अस्पतालों मे बडी मात्रा मे पैसा खर्च करने के बाद मिलती है। डाॅ मोहरानी ने बताया की अस्पताल मे पर्याप्त स्टाफ है। आपने बताया की भविष्य मे अस्पताल मे डंक एसी की सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा ताकी पुरा भवन वातानुकूलित बन जाये। यही नही जो भी सुविधाओं की कमी होगी उसे बढाया जायेगा सिविल अस्पताल को इस क्षैत्र का श्रेष्ठ सरकारी अस्पताल बनाया जायेगा ताकि यह सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का एक आदर्श उदाहरण बने।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें