: जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में विभिन्न हितग्राहियों को किया लाभांवित<br>नव निर्वाचित नगर पालिका सदस्यों ने ली शपथ
Admin
Thu, Feb 23, 202382 लाख 17 हजार रूपए की लागत के 10 विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया

धार/ जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम विकास यात्रा एवं नव निर्वाचित नगर पालिका सदस्यों का शपथ समारोह का कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर नगर पालिका परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन एवं कन्या पूजन कर किया गया। कार्यकम में नगर पालिका के नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद छतर सिंह दरबार ने कहा कि आज तीन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश अग्रणी क्षेत्र में तब्दील हो रहा है। प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। हमारे यहॉ छोटे-छोटे ग्रामों को भी पक्की सड़को से जोडा जा रहा है। प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री ने बहुत से ऐतिहासिक कार्य किए है। उनकी मंशा है हमारे यहॉ के युवक रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बने । हमारा देश और प्रदेश और अधिक सक्षम बने। हमारा प्रयास है कि प्रदेश का लगातार विकास होता रहे।

विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने कहा कि नगर पालिका के नव निर्वाचित सदस्यों ने आज शपथ ग्रहण की है। हमारा प्रयास यह रहे कि हम धार को एक नए मुकाम तक ले जाए और हर क्षेत्र में विकास के कार्य करें। हमारा प्रयास है कि हम धार में जल्द से जल्द नर्मदा का पानी लाए और क्षेत्र में वितरित करवाए। कार्यक्रम को जिला योजना समिति सदस्य राजीव यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा बोडाने, उपाध्यक्ष मयंक माहले ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा 82 लाख 17 हजार रूपए की लागत के 10 विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री उद्यम कांति योजना, भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना ,स्वरोजगार योजना डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना, पी.एम. संत रविदास स्वनिधि, स्ट्रीट वेडर योजना प्रधानमंत्री मुद्रा योजना स्टेन्डअप योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथकर विक्रेता योजना , लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रतिकात्मक रूप से लाभांवित किया। इसके पश्चात अतिथियों ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत छात्र/छात्राओं को निःशुल्क सायकिल का वितरण किया। कार्यक्रम के पूर्व विकास यात्रा के तहत कलश यात्रा निकाली गई।
कार्यकम में पूर्व विधायक करण सिंह पंवार, पर्व नगर पालिका अध्यक्ष पर्वत सिंह चौहान, एसडीएम श्रीमती दीपाश्री गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि व आम नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन