ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

शोभायात्रा : वाल्मीकि समाजजनो ने गोगा महाराज की शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली

Bakhtavar Express

Mon, Aug 18, 2025

सरदारपुर। रविवार को वाल्मीकि समाजजनो द्वारा गोगानवमी उत्साह से मनाई गई। रात 8 बजे गोगा मन्दिर से गोगा महाराज की शोभायात्रा एक सुसज्जित वाहन विराजित कर गाजे बाजे ढोल धमाके के साथ नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गईं, साथ में  शेषनाग पर श्रीकृष्ण को बाल्यकाल रुप प्रदर्शित सुन्दर झांकी चल रही थी। तो वही शोभायात्रा के आगे आगे समाज के युवा गोगा महाराज की छड़ी निशान को उठाकर रास्तेभर थिरकते दुलार करते चल रहे थे। यात्रा के दौरान मेन बाजार में मंच लगाकर नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि अर्पित ग्रेवाल, उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान सहित पार्षदों कर्मचारियों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। वाल्मीकि समाजजन यात्रा को नगर भ्रमण कराते हुए रात 1 बजे पुनः गोगादेव मन्दिर पहुंचकर आरती उतारकर प्रसादी बाटी गई। समाज के उस्ताद कमलेश रामगोपाल गोखले, दिनेश गोखले, सावन, राजू, धनराज, तन्ना, जितेंद्र, मुकेश, रवि, गौतम का सहयोग रहा। जानकारी अरुण गोखले ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें