: लोकसभा चुनाव मे पीली साड़ी वाली यूपी की पोलिंग अफसर को टक्कर दी विधानसभा चुनाव मे एमपी की दो पोलिंग अफसर बहनो ने,एक लाल साडी तो दुसरी पिली साडी मे ईवीएम ले जाती हुई बिखेर रही थी ग्लैमरस लुक,सोशल मिडीया मे तेजी से वायरल हो रही दोनो बहनो की तस्वीरे
Admin
Fri, Nov 17, 2023

आरिफ शेख
सरदारपुर। 2019 के लोकसभा चुनाव मे पीली साडी मे काला चश्मा पहने हाथों मे ईवीएम मशीन लेकर मतदान के लिए जाती हुई यूपी की पोलिग अफसर रीना द्विवेदी के ग्लेमर लुक वाली तस्वीर को करीब-करीब सभी के जेहन मे होगी। उस समय इस महिला अफसर ने प्रिंट मीडिया से लेकर सोशल मीडिया मे अच्छी खासी सुर्खियां बटोरी थी।
लेकिन इस बार मप्र के विधानसभा चुनाव मे दो शिक्षक बहनो ने भी रीना से कुछ कम सुर्खिया नही बटोरी है। खरगोन की पोलिंग आफीसर विराज निमा और उनकी बहन गंधवानी की रिता गोयल की चश्मे पहने साडी मे ईवीएम मशीन लेकर जाती हुई तस्वीरें तेजी से वायरल होकर काफी सुर्खियां बटोर रही है।

गुरुवार को खरगोन मे मतदान सामग्री वितरण के दौरान खरगोन मे लाल साड़ी मैचिंग ब्लाउज,माथे पर लाल बिंदी एक हाथ मे लाल चुडिया तो दुसरे हाथ मे स्टाइलिश घडी आखो पर काला चश्मा और हाथो मे ईवीएम मशीन लेकर अपने कर्तव्य की और जाती विराज नीमा बेहत खुबसुरत नजर आ रही थी। उनका यह अंदाज जहा सभी को आकर्षित कर रहा था तो सोशल मीडिया पर भी उनकी फोटो और विडीयो तेजी से वायरल होकर सुर्खियां बटोर रहे थे। यही नहीं उनकी दूसरी बहन रीता गोयल पूर्व प्रभारी प्राचार्य जीराबाद की भी इस चुनाव मे गंधवानी विधानसभा के नयापुरा बारिया मे पी-1 अधिकारी के तौर पर ड्यूटी लगी थी। अपनी बहन की तरह भी उन्होंने पीली साड़ी ,लाल ब्लाउज माथे पर लाल बिंदिया चेहरे पर काला चश्मा एवं हाथो मे लाल चुडिया पहनकर ईवीएम मशीन लेकर जाती हुई बेहद खुबसुरत लग रही थी। भारतीय परिधान मे दोनों बहनो की इन खुबसूरत तस्वीरे अच्छी खासी सुर्खियां बटोर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन